Erectile Dysfunction / What Is Erectile Dysfunction In Hindi

इरेक्टाइल डिसफंक्शन (ED) क्या है? कारण, लक्षण, प्रकार और इलाज पूरी जानकारी

Written by Dr. Srishti Rastogi
January 12, 2026
इरेक्टाइल डिसफंक्शन (ED) क्या है? कारण, लक्षण, प्रकार और इलाज पूरी जानकारी

क्या आपको भी कभी ऐसा लगता है कि आपका सेक्स करने का मन तो है, लेकिन लिंग में तनाव नहीं आ रहा, या फिर सेक्स के दौरान लिंग बहुत जल्दी ढीला पड़ जाता है? अगर यह समस्या बार-बार हो रही है, तो इसे नज़रअंदाज़ करना ठीक नहीं। यह इरेक्टाइल डिसफंक्शन (ED) का संकेत हो सकता है। इस लेख में हम विस्तार से समझेंगे कि ED क्यों होता है, इसके लक्षण क्या हैं, इसके प्रकार कौन-से हैं और इसका इलाज कैसे किया जाता है। 

Allo Logo

Allo asks

ED के बारे में आपने सबसे ज्यादा गलत जानकारी कौन-सी सुनी है?

इरेक्टाइल डिसफंक्शन (ED) क्या होता है?

इरेक्टाइल डिसफंक्शन (ED) एक मेडिकल कंडीशन है जिसमें पुरुष यौन उत्तेजना के बावजूद लिंग में पर्याप्त तनाव उत्पन्न करने या उसे बनाए रखने में असमर्थ होता है। मेडिकल नज़रिए से देखा जाए, तो इरेक्टाइल डिसफंक्शन सिर्फ सेक्स से जुड़ी समस्या नहीं होती। कई बार यह इस बात का संकेत होता है कि शरीर के अंदर कुछ ठीक से काम नहीं कर रहा है। यह समस्या खून के सही तरह से न बहने, हार्मोन की कमी, नसों की कमजोरी या लंबे समय से चल रहे तनाव की वजह से हो सकती है। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ मामलों में ED दिल की बीमारी, डायबिटीज़ या हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर समस्याओं का शुरुआती इशारा भी हो सकता है।[1] इसलिए इस समस्या को शर्म या झिझक की वजह से नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए और समय रहते सलाह लेना ज़रूरी है।

Erectile dysfunction ke sharirik karan (physical causes) ko dikhata hua infographic

पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन के कारण

इरेक्टाइल डिसफंक्शन एक ही कारण से नहीं होता। इसके पीछे शारीरिक और मानसिक दोनों कारण हो सकते हैं, जैसे:

शारीरिक कारण

  • खून की नलियों की समस्या (Vascular issues): जब लिंग तक पर्याप्त खून नहीं पहुँच पाता, तो इरेक्शन बनना मुश्किल हो जाता है। कई पुरुषों में समस्या इसलिए होती है क्योंकि लिंग में खून पहुँच तो जाता है, लेकिन टिक नहीं पाता, और ऐसे मामलों में लिंग में ब्लड सर्कुलेशन सुधारने के उपाय समझना बहुत ज़रूरी हो जाता है।[2]
  • हार्मोनल असंतुलन: टेस्टोस्टेरोन की कमी से यौन इच्छा और इरेक्शन दोनों प्रभावित होते हैं, इसलिए कई मामलों में डॉक्टर पहले यह भी देखते हैं कि टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर सही है या नहीं।[3] थायरॉइड की समस्या भी इसका कारण बन सकती है।
  • कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट: हाई बीपी, डिप्रेशन या कैंसर की कुछ दवाएं नसों और हार्मोन पर असर डाल सकती हैं। लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के दवा बंद न करें।[4]
  • सर्जरी या चोट: प्रोस्टेट, ब्लैडर या रीढ़ से जुड़ी सर्जरी नसों को नुकसान पहुँचा सकती है। इससे दिमाग से लिंग तक जाने वाला सिग्नल प्रभावित होता है।
  • खराब जीवनशैली: स्मोकिंग, शराब, मोटापा और फिजिकल इनैक्टिविटी खून के बहाव को कम करते हैं। यह ED का एक बड़ा लेकिन सुधारा जा सकने वाला कारण है।[5]

मानसिक और भावनात्मक कारण

erectile dysfunction ke mental causes (mansik karan) ko dikhata hua infographic

  • तनाव और चिंता: लगातार तनाव इरेक्शन से जुड़ी नेचुरल प्रक्रिया में रुकावट डालता है। यह ED का सबसे आम लेकिन अनदेखा कारण है।[6]
  • डिप्रेशन: डिप्रेशन यौन इच्छा, आत्मविश्वास और ऊर्जा तीनों को प्रभावित करता है।
  • प्रदर्शन की चिंता (Performance anxiety): “मैं परफॉर्म कर पाऊँगा या नहीं” का डर इरेक्शन को रोक देता है।
  • रिश्तों में समस्याएं: पार्टनर से आपसी बातचीत की कमी भी यौन समस्याओं को बढ़ा सकती है।

"अगर बार-बार इरेक्शन में दिक्कत आ रही है, तो यह आपके दिल की सेहत या हार्मोनल बैलेंस का संकेत भी हो सकता है। इसे नजरअंदाज़ न करें।”

ईडी के लक्षण

हर व्यक्ति में ईडी के लक्षण थोड़े अलग हो सकते हैं, लेकिन कुछ संकेत आम होते हैं जिन पर तुरंत ध्यान देना चाहिए:

ED ke pramukh lakshan (symptoms)

  • उत्तेजना के बावजूद लिंग में तनाव न आना • शुरुआत में तनाव आना, लेकिन सेक्स के दौरान ढीलापन आ जाना • सेक्स की इच्छा (लिबिडो) में कमी महसूस होना • सेक्स को लेकर बार-बार घबराहट या तनाव होना • बहुत ही कम बार या कभी–कभार ही इरेक्शन होना

ध्यान दें: अगर इनमें से कोई भी 2 लक्षण 3 महीने या उससे ज्यादा समय तक बने हुए हैं, तो इसे नज़रअंदाज़ न करें, और तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।

ईडी के प्रकार

  • वैस्कुलर ईडी (खून के बहाव से जुड़ा): जब लिंग में पर्याप्त मात्रा में खून नहीं पहुंचता या खून रुक नहीं पाता, तो इरेक्शन में दिक्कत होती है। यह सबसे आम प्रकार होता है।
  • न्यूरोजेनिक ईडी (नसों से जुड़ा): जब दिमाग से लिंग तक सिग्नल पहुंचाने वाली नसों में गड़बड़ी होती है, जैसे– स्ट्रोक या रीढ़ की चोट।

Erectile dysfunction ke 4 prakar (types) ko dikhata hua infographic

  • हार्मोनल ईडी (हार्मोन से जुड़ा): टेस्टोस्टेरोन की कमी या थायरॉइड जैसे हार्मोनल असंतुलन से भी इरेक्शन में परेशानी हो सकती है।
  • साइकोजेनिक ईडी (मानसिक कारणों से): तनाव, डिप्रेशन या सेक्स को लेकर डर जैसी मानसिक स्थितियां भी इरेक्शन को रोक सकती हैं।

ईडी का उपचार

अच्छी बात यह है कि इरेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज संभव है। सही उपचार व्यक्ति की उम्र, कारण और स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करता है।

जीवनशैली में बदलाव

  • वजन नियंत्रित रखना
  • नियमित व्यायाम (कीगल एक्सरसाइज सहित)
  • संतुलित आहार
  • सिगरेट और शराब से दूरी

सही खान-पान के साथ अगर रोज़ाना हल्की एक्सरसाइज़ और सही व्यायाम जोड़ा जाए, तो कई पुरुषों में ED के लिए एक्सरसाइज़ और योग से भी अच्छा सुधार देखा गया है।

मानसिक कारणों का इलाज

यदि ED का कारण तनाव या चिंता है, तो सेक्स थेरेपी और काउंसलिंग बहुत प्रभावी हो सकती है। मानसिक कारणों में इलाज थोड़ा समय ले सकता है, लेकिन परिणाम लंबे समय तक रहते हैं।

erectile dysfunction ke treatment ke 4 sabse effective options

दवाइयों द्वारा इलाज

डॉक्टर PDE5 inhibitors (जैसे Sildenafil, Tadalafil) सुझा सकते हैं।[7] सावधानी: इन दवाओं को बिना जांच और डॉक्टर की सलाह के लेने से दिल, बीपी और नसों से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

अन्य उन्नत विकल्प

  • इंजेक्शन या सपोजिटरी
  • वैक्यूम इरेक्टाइल डिवाइस
  • सर्जरी (अंतिम विकल्प)

कुछ गंभीर मामलों में, जहाँ दवाएं असर नहीं करतीं, वहाँ इंजेक्शन या पेनाइल इम्प्लांट जैसे मेडिकल विकल्प भी डॉक्टर सुझा सकते हैं। लेकिन इन सभी विकल्पों को केवल विशेषज्ञ की निगरानी में ही अपनाना चाहिए।

agar aapko erectile dysfunction ki samasya ho to aapko in cases me doctor se milna chahiye

ईडी को लेकर फैले मिथक और उनकी सच्चाई

            मिथक 

                  सच्चाई 

   ईडी सिर्फ बुजुर्गों को होता है।

ईडी किसी भी उम्र में हो सकता है। कई युवा पुरुष भी इससे प्रभावित होते हैं।

टाइट अंडरवियर से ईडी हो जाता है

टाइट कपड़े असहज हो सकते हैं, लेकिन ईडी का कारण नहीं होते।

एक बार दिक्कत हुई मतलब ईडी है

कभी-कभार समस्या सामान्य है। बार-बार होने पर ही ईडी माना जाता है।

टेस्टोस्टेरोन गोली से ईडी ठीक हो जाता है

यह सिर्फ कमी होने पर काम करता है और अकेला इलाज नहीं है।

सिर्फ दवाइयों से ईडी ठीक होता है

जीवनशैली, व्यायाम और मानसिक स्वास्थ्य भी उतने ही ज़रूरी हैं।

निष्कर्ष

इरेक्टाइल डिसफंक्शन सिर्फ यौन समस्या नहीं, बल्कि शरीर की ओवरऑल सेहत का संकेत हो सकता है। इसके पीछे ब्लड फ्लो, हार्मोन, नसों और मानसिक स्वास्थ्य जैसी कई वजहें हो सकती हैं। अच्छी बात यह है कि सही समय पर पहचान, जीवनशैली में सुधार और डॉक्टर की सलाह से ED का इलाज संभव है। अगर समस्या बार-बार हो रही है, तो शर्म या डर की बजाय विशेषज्ञ से बात करना सबसे सही कदम है। जल्दी इलाज लेने से न सिर्फ यौन स्वास्थ्य, बल्कि दिल और मानसिक सेहत भी बेहतर रहती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या नमक से ईडी में फायदा मिलता है?

नहीं, बल्कि ज्यादा नमक खाने से आपका बीपी बढ़ सकता है, जिससे खून का बहाव कम होने लगता है और यह समस्या और बढ़ सकती है।

ईडी के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है?

कोई भी तेल ईडी का स्थायी इलाज नहीं होता है। कुछ हर्बल तेल कुछ समय के लिए जरूर फायदा दे सकते हैं, लेकिन इनके साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। इसीलिए इन्हें इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

क्या पोर्न देखने और हस्तमैथुन करने से ईडी हो जाता है?

सामान्य मात्रा में पोर्न देखना या हस्तमैथुन करना ईडी का कारण नहीं है। लेकिन अति करने या लत से मानसिक असर हो सकता है।

क्या शादी के बाद ईडी अपने आप ठीक हो जाएगा?

नहीं, अगर ईडी का कारण शारीरिक या मानसिक है, तो उसका इलाज जरूरी है। शादी कोई इलाज नहीं है।

क्या अगर कोई सुबह इरेक्शन महसूस करता है, तो उसे ईडी नहीं हो सकता?

ऐसा बिल्कुल जरूरी नहीं है। कुछ मामलों में ईडी दिन के समय या तनाव की वजह से ही होता है जबकि नींद में सामान्य प्रतिक्रिया बनी रहती है।

Why Should You Trust Us?

This article was written by Dr. Srishti Rastogi, who has more than 1 years of experience in the healthcare industry.

Allo has the expertise of over 50+ doctors who have treated more than 1.5 lakh patients both online and offline across 30+ clinics.

Our mission is to provide reliable, accurate, and practical health information to help you make informed decisions.

For This Article

  • We reviewed over 25 top-ranking articles on erectile dysfunction to ensure the content is up-to-date, balanced, and medically accurate.
  • We referred to clinical resources like the Cleveland Clinic, Mayo Clinic, and NIH studies for validated insights into causes, treatments, and outcomes.
  • We analyzed 15+ peer-reviewed research papers to back our claims with real data and evidence.
  • We explored social media platforms like Reddit, Instagram, and YouTube to understand what real people are curious, confused, or anxious about when it comes to ED.
  • We listened to conversations in forums like Quora, where users openly share their personal struggles with ED and seek advice.
  • We referred to Allo Health’s internal insights from over 3,500+ patients treated for ED, where more than 72% reported improved outcomes with the right diagnosis and support.