सेक्स पावर बढ़ाने के आसान घरेलू उपाय
Written by Dr. Srishti Rastogi
Dr. Srishti Rastogi is a medical writer and healthcare professional dedicated to high-quality patient education and public health awareness. Leveraging her clinical background, she produces deeply researched, evidence-based content for digital health platforms and medical publications. Dr. Srishti’s unique dual perspective as a clinician and communicator allows her to craft content that builds trust and credibility with readers navigating sensitive health topics.
•
June 22, 2025
Our experts continually monitor the health and wellness space, and we update our articles when new information becomes available.
संक्षेप
सेक्स पावर बढ़ाने के लिए सबसे ज़रूरी है हेल्दी डाइट, नियमित एक्सरसाइज, तनाव कम करना और नींद पूरी लेना। इरेक्शन या शीघ्रपतन की समस्या हो तो डॉक्टर की सलाह से दवा या थेरेपी लें। कीगल एक्सरसाइज, टेस्टोस्टेरोन लेवल चेक करवाना और पार्टनर से खुलकर बात करना भी असरदार होता है। सेक्स पावर केवल लिंग की ताकत नहीं, मानसिक ऊर्जा और आपसी संतुष्टि का संतुलन भी है।
क्या आप भी ये सोचते हैं कि आपके लिंग में पहले जैसा तनाव नहीं आ रहा? क्या आपको सेक्स के दौरान बहुत जल्दी थकान या कमज़ोरी महसूस होने लगती है? या आपके लिंग में तनाव आता तो है, लेकिन 1-2 मिनट के अंदर ही आप स्खलित हो जाते हैं? या फिर आप बस अपनी परफॉरमेंस को और बेहतर बनाना चाहते हैं? कई पुरुष ऐसे सवालों के जवाब ढूंढते हैं और यह बिल्कुल नॉर्मल है। इस लेख में हम आपको आसान भाषा में बताएंगे कि सेक्स पावर का असल मतलब क्या होता है, यह कम क्यों हो सकती है और इसे कैसे बढ़ाया जा सकता है, वो भी सुरक्षित और असरदार तरीके से।
सेक्स पावर क्या होती है?
जब लोग सेक्स पावर की बात करते हैं, तो उनका मतलब अलग-अलग चीजों से होता है।
- कुछ लोग इसे शरीर की ताकत से जोड़ते हैं,
- कुछ लोग इसे लिंग के कड़ा होने (तनाव) से जोड़ते हैं,
- और कुछ लोग मानते हैं कि सेक्स पावर का मतलब है ज़्यादा देर तक सेक्स कर पाना या पार्टनर को खुश कर पाना।
जबकि सच तो यह है कि सेक्स पावर का कोई एक मतलब नहीं है। यह कई बातों से मिलकर बनती है, जैसे:
- आपकी सेक्स करने की इच्छा (libido)
- लिंग में ठीक से तनाव आना और बने रहना
- सेक्स करते समय अपने आप पर कंट्रोल रखना जिससे आप जल्दी स्खलित न हों
- आपका शारीरिक और मानसिक जोश
- और सबसे जरूरी है आप और आपका पार्टनर दोनों सेक्स के बाद खुश और संतुष्ट महसूस करें
सेक्स पावर कैसे बढ़ाएं?
सेक्स पावर बढ़ाना है? तो पहले ये समझें: सेक्स पावर का मतलब सिर्फ ताकत या टाइम नहीं होता। यह कई चीज़ों का मेल होता है, जैसे आपके शरीर की ताकत, मन की एनर्जी, सेक्स की इच्छा, आत्मविश्वास और पार्टनर के साथ आपकी समझ। कई लोग सोचते हैं कि कोई दवा या जड़ी-बूटी खाकर सेक्स पावर तुरंत बढ़ाई जा सकती है। लेकिन सच्चाई ये है कि इसमें वक्त, सही आदतें और थोड़ा धैर्य लगता है। कभी-कभी थकान, तनाव या नींद की कमी की वजह से सेक्स पावर कम महसूस हो सकती है, जो बिल्कुल सामान्य बात है। लेकिन अगर आपको बार-बार लगे कि लिंग में ठीक से तनाव नहीं आ रहा, जल्दी स्खलन हो रहा है, या सेक्स के बाद संतुष्टि नहीं मिल रही, तो यह ध्यान देने वाली बात हो सकती है। इसका मतलब यह नहीं कि आप कमजोर हैं। यह बस आपके शरीर या दिमाग का एक संकेत हो सकता है कि उसे थोड़ा ध्यान और देखभाल की जरूरत है। अब हम समझते हैं कि सेक्स पावर कम होने के पीछे कौन-कौन से कारण हो सकते हैं और उन पर कैसे काबू पाया जा सकता है। लिंग में तनाव ठीक से नहीं आता या बना नहीं रहता (Erectile Dysfunction): जब कई कोशिशों के बाद भी लिंग में तनाव/कड़ापन नहीं आता तो लोगों के मन में सवाल आ सकता है कि कहीं उनकी सेक्स पावर कमज़ोर तो नहीं हो रही? असल में यह एक आम समस्या है और इसकी वजहें भी आम होती हैं, जैसे स्ट्रेस, थकान, शुगर, बीपी या उम्र से जुड़ी कुछ बातें। लेकिन अच्छी बात ये है कि इसका इलाज है और सही इलाज से लिंग में तनाव वापस लाया जा सकता है: PDE5 इन्हिबिटर्स: ये इरेक्टाइल डिसफंक्शन के इलाज में सबसे पहले डॉक्टरों द्वारा दी जाती हैं। इनमें आती हैं - सिल्डेनाफिल (वियाग्रा), टाडालाफिल (Cialis) ये दवाएं लिंग में खून का बहाव बढ़ाकर अच्छी तरह तनाव लाने में मदद करती हैं [1]। लेकिन इन्हें डॉक्टर की सलाह से ही लेना चाहिए। टेस्टोस्टेरोन थेरेपी: कभी कभी टेस्टोस्टेरोन हार्मोन कम होने की वजह से भी इरेक्शन नहीं आता। ऐसे में टेस्टोस्टेरोन की दवा फायदेमंद हो सकती है [2]।
- अगर दवाएं न काम करें: तब वैक्यूम पंप, पेनाइल इंजेक्शन या पेनाइल इम्प्लांट जैसे विकल्प होते हैं।
- शुगर, बीपी और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करें: क्योंकि ये सब भी आपकी सेक्स पावर पर असर डाल सकते हैं [3]।
- लिंग में तनाव आ तो रहा है पर आप जल्दी स्खलित हो जा रहे हैं (Premature Ejaculation)
अगर आपको लगता है कि आप जल्दी स्खलित हो जा रहे हैं और अपने पार्टनर को संतुष्ट नहीं कर पा रहे तो यकीन मानिए, यह समस्या बहुत आम है। कई बार ये मानसिक तनाव, प्रदर्शन की चिंता (performance anxiety) या अत्यधिक उत्तेजना से भी होता है। अच्छी बात यह है कि इसे दवा और कुछ आसान तकनीकों से बेहतर किया जा सकता है, जैसे: व्यवहारिक तकनीकें (Behavioural techniques): इसमें व्यवहारिक तरीकों का इस्तेमाल करके सिखाया जाता है कि ऑर्गेज्म को कैसे रोका जाए, जिससे आप अपने शरीर और भावनाओं को कंट्रोल करना सीखते हैं। इनमें से कुछ हैं:
दवाइयाँ:
- एंटीडिप्रेसेंट्स (Antidepressants– SSRIs): ये इलाज में पहली पसंद होती हैं, क्योंकि ये ऑर्गेज्म लाने में देरी करती हैं [6], जैसे– क्लोमीप्रेमिन (clomipramine)।
- सुन्न करने वाली क्रीम या स्प्रे: ये दवाईयां लिंग के सिर और शाफ़्ट पर लगाई जाती हैं, और 10 से 30 मिनट में असर दिखाती हैं। ये लिंग की संवेदनशीलता को कम करती हैं जिससे ऑर्गेज्म देर से आता है [7]।
सेक्स की इच्छा (libido) कम हो गई है अगर आपकी सेक्स की इच्छा धीरे-धीरे कम होती जा रही है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। ये अक्सर थकान, स्ट्रेस, हार्मोन की कमी या किसी बीमारी की वजह से होता है। इसलिए यह बहुत ज़रूरी है कि वजह को समझकर सही इलाज किया जाए।
- हॉर्मोन जांच कराएं: अगर टेस्टोस्टेरोन कम हो तो डॉक्टर टेस्टोस्टेरोन थेरेपी (जेल, इंजेक्शन, टैबलेट) दे सकते हैं।
- अगर तनाव या डिप्रेशन वजह हो: तो काउंसलिंग (CBT) या एंटी-डिप्रेसेंट दवाएं फायदेमंद होती हैं।
- अगर थायरॉइड या डायबिटीज है: तो इनका इलाज ठीक से कराएं, तभी सेक्स ड्राइव ठीक होगी।
आपको या आपके पार्टनर को सेक्स के बाद संतुष्टि नहीं मिलती अगर आपको या आपके पार्टनर को सेक्स के बाद भी अधूरापन लगता है, तो इसकी वजह शारीरिक, कम्युनिकेशन की कमी, जल्दबाजी, या कोई मेडिकल प्रॉब्लम भी हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप:
- सेक्स थेरेपी या कपल काउंसलिंग लें: ताकि आप दोनों एक-दूसरे की पसंद-नापसंद और उम्मीदों पर खुलकर बात कर सकें [8]।
- डॉक्टर से जांच कराएं: जिससे ये पता चल सके कि इसके पीछे कहीं इरेक्टाइल डिसफंक्शन, वैजिनिज़्मस या कोई अन्य शारीरिक कारण तो नहीं।
- फोरप्ले, टाइमिंग और पोजिशन को लेकर प्रोफेशनल सलाह लें: इससे आपकी सेक्स लाइफ में संतुलन और संतोष दोनों बढ़ाया जा सकता है।
सेक्स करते समय कमज़ोरी या थकान लगती है अगर आपको सेक्स के समय एनर्जी कम महसूस होती है, तो ये सिर्फ कमजोरी नहीं, बल्कि किसी अंदरूनी समस्या का इशारा हो सकता है। कई बार खून की कमी, हार्मोनल गड़बड़ी, या कोई और वजह इसके पीछे होती है। ज़रूरी है कि इसकी असली वजह को पकड़कर सही इलाज लिया जाए। इसके लिए:
- खून की जांच कराएं: (Hb, शुगर, थायरॉइड, B12, टेस्टोस्टेरोन)। रिपोर्ट देखकर डॉक्टर सही दवा या सप्लीमेंट देंगे।
- अगर एनीमिया (खून की कमी) हो: तो आयरन सप्लीमेंट और फोलिक एसिड की जरूरत होती है।
- अगर B12 की कमी हो: तो डॉक्टर B12 के इंजेक्शन या टैबलेट लिखते हैं।
- अगर थायराइड की गड़बड़ी हो: तो थायराइड की दवा से इलाज किया जाता है।
- अगर टेस्टोस्टेरोन कम हो: तो डॉक्टर टेस्टोस्टेरोन थेरेपी की सलाह दे सकते हैं।
सेक्स पावर के लिए कोई जादुई दवा नहीं होती, लेकिन सही आदतों और ज़रूरत पड़ने पर सही इलाज से ज्यादातर लोगों को फायदा ज़रूर होता है। इसमें चालाकी नहीं, निरंतरता काम करती है।
सेक्स पावर और स्टैमिना बढ़ाने के आसान टिप्स
ऊपर जो इलाज बताए गए हैं, वो तो ज़रूरी हैं ही, क्योंकि अगर कोई मेडिकल वजह है, तो उसका सही इलाज ही सबसे पहले करना चाहिए। लेकिन इसके साथ अगर आप अपनी रोज़मर्रा की जिंदगी में कुछ अच्छे और आसान बदलाव लाते हैं, तो न सिर्फ आपकी सेक्स पावर बेहतर होगी, बल्कि आपकी पूरी हेल्थ में भी फर्क नजर आएगा। ये आदतें आपके शरीर को अंदर से मजबूत बनाएंगी और लंबे समय तक फायदा देंगी। तो चलिए जानते हैं वो कौन से लाइफस्टाइल बदलाव हैं जो हर किसी के लिए ज़रूरी हैं।
- शराब और स्मोकिंग को सीमित करें या दूरी बनाएं: ज़्यादा शराब से परफॉरमेंस पर असर पड़ता है और स्मोकिंग से खून की नलियां सिकुड़ती हैं, जिससे इरेक्शन में दिक्कत आती है [9]। इसलिए इन दोनों से जितनी दूरी बनाएंगे, उतना ही अच्छा होगा।
- अपने खान-पान पर ध्यान दें: अपने खाने में एनर्जी के लिए अच्छे कार्बोहाइड्रेट्स (जैसे - चावल. रोटी), बीपी को कंट्रोल करने के लिए फल और सब्ज़ियाँ(संतरा, नाशपाती), खून का बहाव बेहतर करने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड्स (मछली, अखरोट) जैसी चीजों को शामिल करें। साथ ही विटामिन D युक्त चीज़ें (अंडा, दूध, मशरूम) भी लें, जो आपके दिल और सेक्स हेल्थ दोनों के लिए अच्छा होता है.
- नियमित एक्सरसाइज करें: आपके फिजिकली एक्टिव रहने से आपका दिल और खून की नलियां भी स्वस्थ रहती हैं, जिससे सेक्स पावर बढ़ती है. इसीलिए हर हफ्ते कम से कम 75–150 मिनट तक ऐसी एक्सरसाइज करें जिससे पसीना निकले, जैसे तेज़ चलना, दौड़ना, तैरना या साइकिल चलाना और ज्यादा देर तक बैठे रहने से बचें [10]।
- कीगल एक्सरसाइज करें: पेल्विक/कीगल एक्सरसाइज पेल्विक मसल्स को मजबूत बनाने के लिए की जाती हैं, जिससे इरेक्टाइल डिसफंक्शन और शीघ्रपतन में काफी मदद मिलती है [11]। इसे करने के लिए धीरे-धीरे पेशाब रोकने वाली मांसपेशियों को कसें, 5-10 सेकंड रोकें, फिर छोड़ें । इसको दिन में 4-5 बार लेटकर या खड़े होकर करें।
- अपनी नींद पूरी लें: नींद पूरी न होने से मेलाटोनिन कम बनता है, जिससे आपके इरेक्शन और सेक्स पावर पर असर पड़ सकता है [12]। नींद बढ़ाने के लिए पिस्ता, केला, कीवी जैसी चीज़ें खाएं। मोबाइल स्क्रीन से दूर रहें और सोने से पहले रिलैक्सिंग रूटीन बनाएं।
- पार्टनर से खुल कर बात करें: अगर सेक्स को लेकर कोई डर या चिंता है, तो पार्टनर से शेयर करें और मिलकर कोई समाधान निकालें। साथ ही पार्टनर की पसंद नापसंद पर भी ध्यान दें, इससे नज़दीकियां भी बढ़ेंगी।
- स्ट्रेस और एंग्जायटी कम करें: ज्यादा सोच-विचार और तनाव से इरेक्शन पर असर पड़ता है। इसके लिए एक्सरसाइज, मेडिटेशन, अच्छी नींद और पसंदीदा हॉबी में समय बिताना मददगार हो सकता है।
- फोरप्ले पर ध्यान दें: सेक्स का मतलब सिर्फ पेनिट्रेशन (लिंग का योनि के अंदर जाना) ही नहीं होता। एक दूसरे को प्यार से छूना, चूमना और ओरल सेक्स जैसी चीज़ें भी ज़रूरी हैं और आपके पार्टनर को बहुत खुशी दे सकती हैं। पार्टनर के क्लिटोरिस (योनि का बाहरी हिस्सा) पर ध्यान दें, क्योंकि बहुत सी महिलाओं को क्लिटोरल स्टिम्युलेशन से ही ऑर्गेज्म होता है [13]।
- सेक्स से पहले हस्तमैथुन करें: सेक्स से पहले हस्तमैथुन करना जल्दी स्खलन से बचने का आसान तरीका हो सकता है। ऑर्गैज़्म के बाद शरीर को अगली बार स्खलन में ज़्यादा समय लगता है, जो हर पुरुष में अलग हो सकता है। साथ ही, लिंग की जड़ पर हल्के मसाज और स्खलन से ठीक पहले रुकने की प्रैक्टिस से भी स्खलन देर से हो सकता है [14]।
सेक्स पावर को लेकर चिंता करना एकदम सामान्य बात है। यह कोई कमजोरी नहीं बल्कि एक ऐसा पहलू है जिसे समझना और ज़रूरत हो तो सही दिशा में कदम उठाना ज़रूरी है। सेक्स पावर केवल लिंग के तनाव या समय की बात नहीं होती, यह आपकी इच्छा, आत्मविश्वास, मानसिक और शारीरिक ऊर्जा, और सबसे ज़रूरी, आपके और आपके पार्टनर की संतुष्टि से जुड़ी होती है। अगर आपको लगता है कि कुछ बेहतर किया जा सकता है, तो इसे नजरअंदाज न करें। डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह लेने में बिल्कुल संकोच न करें, क्योंकि सही जानकारी और इलाज से बहुत फर्क पड़ता है।
डिस्क्लेमर
निम्नलिखित लेख विभिन्न विषयों पर सामान्य जानकारी प्रदान करता है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि प्रस्तुत की गई जानकारी किसी विशिष्ट क्षेत्र में पेशेवर सलाह के रूप में नहीं है। यह लेख केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। इस लेख को किसी भी उत्पाद, सेवा या जानकारी के समर्थन, सिफारिश या गारंटी के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। पाठक इस ब्लॉग में दी गई जानकारी के आधार पर लिए गए निर्णयों और कार्यों के लिए पूरी तरह स्वयं जिम्मेदार हैं। लेख में दी गई किसी भी जानकारी या सुझाव को लागू या कार्यान्वित करते समय व्यक्तिगत निर्णय, आलोचनात्मक सोच और व्यक्तिगत जिम्मेदारी का प्रयोग करना आवश्यक है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
सेक्स के लिए सबसे अच्छी टैबलेट कौन सी है?
Viagra (Sildenafil), Tadalafil (Cialis) और Vardenafil जैसी दवाएं डॉक्टर की सलाह से ली जाती हैं। बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी टैबलेट लेना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
इरेक्शन कैसे बढ़ाएं?
ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने वाली चीजें अपनाएँ जैसे नियमित वर्कआउट, हेल्दी डाइट (बीटरूट, अनार), तनाव कम करना और स्मोकिंग छोड़ना। पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज भी बहुत कारगर होती है।
लिंग की ग्रोथ के लिए सबसे अच्छा खाना कौन-सा है?
लिंग की लंबाई बदलना संभव नहीं होता, लेकिन उसके हेल्थ और ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने के लिए बादाम, अखरोट, अंडे, अनार, पालक और लहसुन जैसे फूड्स फायदेमंद होते हैं।
कौन-सा ड्रिंक Viagra जैसा असर करता है?
तरबूज़ के जूस को ‘नेचुरल वायग्रा’ कहा जाता है क्योंकि इसमें citrulline नामक तत्व होता है जो ब्लड फ्लो बढ़ाता है। साथ ही अनार का जूस और चुकंदर का जूस भी Viagra जैसे असर दिखा सकते हैं।
क्या सेक्स से पहले दूध पीना ठीक है?
अगर दूध से आपको भारीपन या गैस नहीं होती, तो सेक्स से पहले थोड़ा हल्का गर्म दूध पी सकते हैं। इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। पर ज़रूरत से ज़्यादा न लें।
Sources
Why Should You Trust Us?
Why Should You Trust Us?
This article was written by Dr. Srishti Rastogi, who has more than 1 years of experience in the healthcare industry.
Allo has the expertise of over 50+ doctors who have treated more than 1.5 lakh patients both online and offline across 30+ clinics.
Our mission is to provide reliable, accurate, and practical health information to help you make informed decisions.
For This Article
- We reviewed over 15+ top-ranking medical and sexual wellness articles to ensure this article is comprehensive, practical, and in line with the latest insights.
- We referenced trusted sources like Mayo Clinic, NHS, and peer-reviewed research papers to explain sexual performance, erection issues, and treatments accurately.
- We consulted Indian and global medical literature, especially around Ayurveda, lifestyle medicine, and male sexual health.
- We analyzed real user discussions on platforms like Reddit and Quora, to understand what people are actually experiencing and asking about.
- We observed social media trends on Instagram, YouTube, and Twitter to track common concerns and frequently recommended tips related to sex power and stamina.
- This article was crafted by experienced content professionals in collaboration with sexual wellness experts, ensuring medical accuracy with reader-friendly language.
- We believe in non-judgmental, evidence-based education and aim to normalize conversations around men’s sexual health.