Premature Ejaculation / Sex Time Kaise Badhaye

सेक्स में देर (बिस्तर पर लंबे समय) तक टिकने के आसान घरेलू टिप्स

Written by Dr. Srishti Rastogi
February 2, 2026
सेक्स में देर (बिस्तर पर लंबे समय) तक टिकने के आसान घरेलू टिप्स

जब बात पार्टनर के साथ सेक्स की होती है, तो कई पुरुषों के मन मे कभी न कभी यह सवाल तो जरूर आया होगा- क्या मैं ज्यादा देर तक टिक पा रहा हूँ या नहीं? इसी वजह से बहुत से लोग बिस्तर में लंबे समय तक चलने के लिए कौन सी गोली सबसे अच्छी है, बिस्तर में लंबे समय तक रहने के लिए कौन सा तेल सबसे अच्छा है, या बिस्तर में लंबे समय तक चलने की दवा जैसे समाधान ढूंढते हैं। ऐसे मामलों में हो सकता है कि आप बस ये चाहते हों कि सेक्स थोड़ा लंबा चले या फिर आपको शीघ्रपतन (प्रीमैच्योर इजेकुलेशन) हो जाता हो, मतलब सेक्स आपकी या आपके पार्टनर की उम्मीद से पहले खत्म हो जाता हो। इस वजह से आपके रिलेशनशिप में शर्म, झिझक या तनाव आना बहुत ही सामान्य बात हो सकती है। लेकिन सेक्स मे ज्यादा देर टिकने की चाह एकदम नॉर्मल है। कुछ रिसर्च तो बताती हैं कि करीब 30% पुरुषों को ज़िंदगी मे कभी न कभी शीघ्रपतन की समस्या होती है [1], जिसके पीछे का कारण अक्सर तनाव, हॉर्मोनल बदलाव या कुछ मांसपेशियों में नियंत्रण न होना हो सकता है, और अच्छी बात यह है कि सेक्स में लंबे समय तक कैसे टिकें, यह सिर्फ दवाइयों पर निर्भर नहीं करता। इस लेख मे हम बात करेंगे उन प्राकृतिक और मेडिकल तरीकों की, जिनको अपनाकर आप अपने सेक्स का समय बढ़ा सकते हैं, चाहे आप दवाओं के बारे में सोच रहे हों या बिस्तर में लंबे समय तक के लिए सबसे अच्छा घरेलू उपाय और तकनीकों को अपनाना चाहते हों।

Allo Logo

Allo asks

सेक्स टाइम को बढ़ाने के लिए आपकी पहली पसंद क्या होगी?

सेक्स का समय बढ़ाने के व्यवहारिक तरीके

  • पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज (कीगल एक्सरसाइज):  अगर आप सोचते हैं कि बिस्तर में लंबे समय तक टिकने के लिए क्या करना चाहिए, तो कीगल सबसे पहला और सुरक्षित तरीका है। रिसर्च भी बताती है कि कीगल एक्सरसाइज़ से जल्दी स्खलन (प्रीमेच्योर इजेकुलेशन) की समस्या में सुधार होता है। [2] ये आपके पेल्विक फ्लोर की वो मांसपेशियां होती हैं जो प्यूबिक बोन से लेकर टेलबोन तक फैली होती हैं और आपके यौन स्वास्थ्य, पेशाब और मल को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाती हैं। [3]

“Start-stop technique se skhalan control karne ka infographic guide

  • स्टार्ट-स्टॉप तकनीक: यह तकनीक जल्दी स्खलन को रोकने का एक कारगर तरीका है [4]। इसमें जब आप महसूस करते हैं कि स्खलन बहुत क़रीब है, तो आप:
  • सारी यौन उत्तेजना को रोक देते हैं (चाहे हस्तमैथुन हो या सेक्स)।
  • शरीर को शांत करते हैं, गहरी साँसें लेते हैं, और स्खलन की भावना को खत्म होने देते हैं।
  • फिर दोबारा उत्तेजना शुरू करते हैं।

 यह आपके दिमाग और शरीर को उत्तेजना के चरम पर पहुंचने से ठीक पहले रुकना और वापस कंट्रोल में आना सिखाती है। थोड़े अभ्यास के बाद, यह तकनीक न सिर्फ आपके सेक्स टाइम को बढ़ा सकती है, बल्कि ऑर्गैज़्म को और ज़्यादा गहरा भी बना सकती है। और भी अच्छे नतीजे पाने के लिए आप इसे कीगल एक्सरसाइज के साथ कर सकते हैं। 

Video thumbnail

 

  • फोरप्ले को बढ़ाएं अगर आपको जल्दी स्खलन की परेशानी है, तो ज़रूरी नहीं कि आप हर बार पेनिट्रेशन ही करें। आप फोरप्ले पर ध्यान देकर पेनिट्रेशन के पहले ही किसिंग, टच या क्लिटोरल स्टीम्युलेशन से अपने पार्टनर को ज़्यादा उत्तेजित कर सकते हैं।  एक रिसर्च के अनुसार, सिर्फ 18% महिलाएं ही पेनिट्रेशन से ऑर्गेज्म तक पहुंचती हैं, बाकी महिलाओं को ऑर्गेज्म तक पहुंचने के लिए क्लिटोरल के स्टीम्युलेशन की जरूरत होती है। [5]
  • हस्तमैथुन करें: सेक्स से पहले हस्तमैथुन करना जल्दी स्खलन से बचने का एक अच्छा तरीका है। जब आप एक बार ऑर्गैज़्म प्राप्त कर लेते हैं, तो शरीर रिफ्रैक्टरी पीरियड (refractory period) में जाता है, जिससे अगली बार स्खलन में ज़्यादा समय लगता है। एक स्टडी के अनुसार, जब लोग लिंग की जड़ पर हल्के सर्कुलर या ऊपर-नीचे मूवमेंट के साथ खुद को उत्तेजित करते हैं, और फिर ठीक स्खलन से पहले रुक जाते हैं, तो पेनिट्रेटिव सेक्स के दौरान स्खलन को देर से होने में मदद मिलती है। [6]

Niyamit vyayam se stamina aur sexual performance improve infographic

  • नियमित रूप से व्यायाम करें: अगर आप प्राकृतिक तौर पर अपनी सेक्सुअल हेल्थ बेहतर बनाना चाहते हैं, तो कार्डियो एक्सरसाइज एक शानदार और असरदार तरीका है, खासतौर पर पुरुषों के लिए। इरेक्टाइल डिसफंक्शन जैसी समस्याएं और हाई बीपी आपस में जुड़े होते हैं, और अच्छी कार्डियो फिटनेस से इनका खतरा कम किया जा सकता है।नियमित व्यायाम करना आपकी शारीरिक क्षमता को बढ़ाता है, जिससे आप बेडरूम में बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं। एक अध्ययन के मुताबिक, नियमित कार्डियो एक्सर्साइज़ पुरुषों में आम जल्दी स्खलन से बचाव कर सकता है। [7]
  • अपने खान-पान पर ध्यान दें: हमारे शरीर को अच्छे से काम करने के लिए पोषक तत्वों की जरूरत होती है, चाहे वो शारीरिक या मानसिक स्वास्थ्य हो या फिर यौन स्वास्थ्य। सही खानपान से खून का बहाव बेहतर होता है, हार्मोन बैलेंस बना रहता है, और यौन क्षमता में सुधार आता है, जो शीघ्रपतन से लड़ने में कारगर होता है। कुछ आहार जैसे– मेथी, हरी पत्तेदार सब्ज़ियां, अदरक, अंडे, लहसुन, अनार शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ाने में मदद करते हैं, जो पुरुषों के यौन स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी होता है। [8] हालाँकि किसी भी सप्लीमेंट, हर्ब या डाइट प्लान को शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर बात करें।

Desensitizing condom se sex time badhane ka infographic guide

  • कंडोम का इस्तेमाल करें:  कंडोम का इस्तेमाल भी शीघ्रपतन को कंट्रोल करने में मददगार हो सकता है, क्योंकि यह पेनिस की सेंसेटिविटी को थोड़ा कम कर देता है। आप डिसेंसिटाइजिंग कंडोम्स (desensitizing condoms) ट्राई कर सकते हैं जो अक्सर मोटे मटीरियल से बने होते हैं या इनमें वही इंग्रेडिएंट्स होते हैं जो डेसेंसिटाइजिंग स्प्रे या क्रीम्स में पाए जाते हैं और ये अस्थायी रूप से नसों की संवेदनशीलता को कम करते हैं। [9] एक और फायदा ये है कि कंडोम न सिर्फ परफॉर्मेंस में मदद करते हैं, बल्कि सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन (STIs) और अनचाही प्रेग्नेंसी से बचाने का भी सबसे भरोसेमंद तरीका माने जाते हैं।

सेक्स का समय बढ़ाने के लिए क्लीनिकल इलाज और दवाइयाँ:

अगर आप सेक्स का समय बढ़ाने के लिए किसी इलाज या दवा के बारे में सोच रहे हैं, तो कृपया खुद से कोई दवा लेना या इस्तेमाल करना शुरू न करें। हर व्यक्ति की समस्या का कारण अलग होता है, और गलत इलाज से नुकसान हो सकता है। इसलिए किसी भी दवा या उपाय को अपनाने से पहले क्लीनिकल सेक्सोलॉजिस्ट या योग्य डॉक्टर से सलाह लेना बहुत ज़रूरी है। नीचे बताए गए इलाज उन्हीं लोगों के लिए होते हैं जिन्हें डॉक्टर ने जांच कर के यह सलाह दी हो। 

Numbing spray aur cream se premature ejaculation control infographic

  • टॉपिकल नंबिंग एजेंट (टॉपिकल numbing agents):  ये स्प्रे, जेल या क्रीम के रूप में मिलते हैं जिनमें लिडोकेन, या बेंजो़केन जैसे नंबिंग एजेंट्स होते हैं। ये सेक्स से 10-15 मिनट पहले लिंग पर लगाए जाते हैं जिससे लिंग की संवेदनशीलता कम हो और स्खलन को देर तक रोका जा सके। [9] हालाँकि इसका असर दोनों पार्टनर के अनुभव पर पड़ सकता है।
  • गोलियाँ: कुछ दवाएं, जैसे डिप्रेशन की दवाइयाँ या पेन्किलर्स, शीघ्रपतन में इस्तेमाल की जाती हैं:
  • SSRIs: ये दवाईयां ऑर्गेज्म को देर से लाती हैं। इनका असर दिखने में 1–3 हफ्ते लगते हैं। [10]
  • ट्रामाडोल (Tramadol): यह स्खलन को देर से लाती हैं, लेकिन इसकी आदत लग सकती है और ये SSRIs के साथ नहीं ली जा सकतीं।
  • स्तंभन दोष (ईडी) की दवाएं: ये खून के बहाव को बढ़ाकर मदद करती हैं और SSRIs के साथ मिलकर ज़्यादा असर करती हैं।

लेकिन कोई भी दवाई खुद से लेना शुरू न करें। हर व्यक्ति के कारण अलग होते हैं और अपने से दवा लेने से उसके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। इसीलिए किसी भी दवा को शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेना बहुत जरूरी है।  

कभी-कभी सेक्स में देरी पाने के लिए छोटे बदलावों की जरूरत होती है, जैसे फोरप्ले को बढ़ाना या सही पोजिशन का चुनाव करना। यह बहुत छोटे लेकिन असरदार उपाय हो सकते हैं।

सेक्स का समय बढ़ाने के मानसिक उपाय

सेक्स मे ज्यादा देर तक न टिक पाना आपके मन और रिश्ते दोनों को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में काउंसलिंग एक असरदार उपाय हो सकता है। इसमें आप किसी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ (जैसे साइकोलॉजिस्ट, सेक्स थैरेपिस्ट या काउंसलर) से बात करते हैं जो आपकी भावनाओं, तनाव और रिश्तों से जुड़ी समस्याओं को समझने में मदद करता है। कॉउन्सलिंग आपकी परफॉर्मेंस एंग्जायटी कम करती है, भावनाओं को संभालना सिखाती है, आप पार्टनर से बेहतर बातचीत कर पाते हैं  और दवाओं के साथ असर बढ़ाती है।

निष्कर्ष

सेक्स का समय बढ़ाने का हल किसी एक गोली या तेल में नहीं, बल्कि सही एक्सरसाइज, बेहतर लाइफस्टाइल, तनाव नियंत्रण और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह में छिपा होता है। अगर समस्या बार-बार हो रही है, तो विशेषज्ञ से बात करना बेहतर रहता है। सही कदमों से ज्यादातर पुरुष अपने सेक्स टाइम और आत्मविश्वास दोनों में सुधार कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सेक्स का सामान्य समय क्या होता है?

शोध बताते हैं कि पेनिट्रेशन के बाद करीब 5 से 7 मिनट का समय सामान्य माना जाता है। लेकिन असली "सही समय" वही है जिससे दोनों पार्टनर खुश और संतुष्ट हों।

सेक्स से पहले कौन-सा पेय अच्छा होता है?

अनार का रस, बीट रूट जूस, अदरक वाली गुनगुनी चाय या पानी में घुला हुआ शहद फायदेमंद हो सकता है। ये पेय खून के बहाव को बेहतर करते हैं और ऊर्जा देते हैं। कैफीन और शराब से बचना बेहतर होता है।

क्या कोई पुरुष 2 घंटे तक टिक सकता है?

यह संभव है, लेकिन यह हर किसी के लिए नहीं होता। ज़्यादा देर तक टिकने से ज़्यादा ज़रूरी है कि अनुभव संतुलित और संतोषजनक हो। सेक्स का मकसद समय नहीं, सुख और जुड़ाव होता है।

क्या पोर्न देखने से सेक्स के समय पर असर पड़ता है?

बार-बार और अधिक उत्तेजक पोर्न देखने से वास्तविक जीवन में उत्तेजना जल्दी खत्म हो सकती है, जिससे सेक्स का समय घट सकता है। पोर्न की आदत को कम करना फायदेमंद हो सकता है।

अगर किसी भी उपाय से फर्क नहीं पड़े तो क्या करें?

अगर घरेलू उपाय, एक्सरसाइज और मानसिक ट्रेनिंग से भी सेक्स का समय नहीं बढ़ रहा है, तो किसी सेक्सुअल हेल्थ एक्सपर्ट या सेक्सोलॉजिस्ट से मिलना सही रहेगा। ये डॉक्टर आपकी समस्या की गहराई से जांच कर सही इलाज बता सकते हैं।

Why Should You Trust Us?

This article was written by Dr. Srishti Rastogi, who has more than 1 years of experience in the healthcare industry.

Allo has the expertise of over 50+ doctors who have treated more than 1.5 lakh patients both online and offline across 30+ clinics.

Our mission is to provide reliable, accurate, and practical health information to help you make informed decisions.

For This Article

  • We reviewed over 14 top-ranking articles on the topic of sexual wellness and self-pleasure to ensure our content is comprehensive, accurate, and up-to-date.
  • We referenced trusted books and medical journals, including Sexual Health: A Guide for Patients and Journal of Sexual Medicine, to ensure in-depth understanding.
  • We analyzed 15+ published research papers related to sexual health and techniques, drawing from reputable sources like PubMed and NIH to back our claims.
  • We explored social media platforms like Instagram, Twitter, and YouTube to understand what real users are reading, watching, and discussing regarding sexual wellness.
  • We reviewed discussions on forums like Reddit, Go Ask Alice, and Sexual Health Q&A to identify common questions, concerns, and misconceptions in the topic area.
  • We spoke to a cohort of 30 individuals, gaining personal perspectives on their experiences and challenges related to self-pleasure. This helped shape the article to better address real-world concerns.
  • We referred to Allo Health's data, where over 300 patients were treated for sexual health concerns, and found that 72% of them sought advice on improving sexual confidence and performance.