Erectile Dysfunction / Vigore 100 Tablet Uses In Hindi

Vigore 100 Tablet कैसे काम करती है और इसे कैसे लें

Written by Dr. Srishti Rastogi
October 12, 2025
Vigore 100 Tablet कैसे काम करती है और इसे कैसे लें

Vigore 100 Tablet (विगोर 100 टैबलेट) पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन (Erectile Dysfunction) या लिंग में तनाव की कमी (नपुंसकता) के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली प्रिस्क्रिप्शन दवा है। इसमें Sildenafil Citrate (100 mg) नामक सक्रिय तत्व होता है, जो Viagra जैसी दवाओं में भी पाया जाता है[1] । Vigore 100 टैबलेट का काम लिंग में खून का बहाव बढ़ाकर इरेक्शन (लिंग में तनाव) लाने में मदद करना है। यह तभी काम करती है जब पुरुष यौन उत्तेजित (sexually stimulated) होता है।

Allo Logo

Allo asks

आपके अनुसार ED की समस्या में सबसे ज़्यादा मदद क्या करती है?

Vigore 100 Tablet कैसे काम करती है?

इस टैबलेट में मौजूद Sildenafil Citrate शरीर में एक एंजाइम Phosphodiesterase type-5 (PDE-5) को ब्लॉक करता है [2]। इससे लिंग की रक्त वाहिकाएँ (blood vessels) रिलैक्स हो जाती हैं और उनमें ज्यादा तेजी से खून बहने लगता है। जिसकी वजह से, जब पुरुष यौन उत्तेजना महसूस करता है तो लिंग में नैचुरली इरेक्शन आता है और वह सेक्स के लिए तैयार हो पाता है। इसका असर आमतौर पर 30 मिनट से 1 घंटे में दिखने लगता है और 3–4 घंटे तक रह सकता है।

Clock, water glass aur Vigore 100 tablet ke sath dosage instructions dikhata image — take 30–60 minutes before activity, 1 tablet per day.

Vigore 100 Tablet का इस्तेमाल कैसे करें?

  • इसे डॉक्टर की सलाह से ही लें।
  • इसे खाली पेट या खाने के बाद लिया जा सकता है, लेकिन अगर आपने भारी खाना खाया है, तो इसका असर देर से शुरू हो सकता है।
  • टैबलेट को पूरा निगलें, इसे तोड़ें या चबाएँ नहीं।
  • सेक्स से लगभग 1 घंटे पहले लेना सबसे बेहतर माना जाता है।
  • एक दिन में एक बार से ज़्यादा न लें।

 याद रखें, यह दवा तभी काम करेगी जब आप यौन रूप से उत्तेजित होंगे।

Vigore 100 ke fayde dikhata infographic — napunsakta ka ilaj, blood flow badhana, sex life sudharna aur stress kam karna.

Vigore 100 Tablet के फायदे

  • नपुंसकता का प्रभावी इलाज: अगर किसी पुरुष को सेक्स के समय लिंग खड़ा नहीं होता या इरेक्शन टिक नहीं पाता, तो Vigore 100 इससे राहत दिला सकती है [3]।
  • लिंग में खून का बहाव बढ़ाती है:  यह दवा शरीर में एक रासायनिक तत्व (PDE5 enzyme) को ब्लॉक करती है, जिससे लिंग की नसों में खून का बहाव बढ़ता है। इसका असर यह होता है कि जब पुरुष उत्तेजित होता है, तो लिंग आसानी से खड़ा होता है और कुछ समय तक खड़ा रहता है।
  • सेक्स लाइफ में सुधार:  जब इरेक्शन की समस्या दूर होती है, तो सेक्स लाइफ बेहतर होती है। इससे कपल्स के रिश्ते और आत्मविश्वास दोनों मजबूत होते हैं [4]।
  • मानसिक तनाव कम करने में मदद: लगातार इरेक्शन की समस्या से व्यक्ति का कॉन्फिडेंस गिर सकता है और शर्मिंदगी महसूस हो सकती है। Vigore 100 इन हालात में मानसिक संतुलन और आत्मविश्वास वापस लाने में मदद करती है [5]।

Vigore 100 Tablet उन पुरुषों के लिए एक सुरक्षित और प्रभावी विकल्प है जिन्हें इरेक्शन की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसे डॉक्टर की निगरानी में लेने से यौन स्वास्थ्य बेहतर होता है और मानसिक तनाव भी कम होता है।

Vigore 100 Tablet के साइड इफेक्ट्स

ज्यादातर लोगों में ये दवा बिना परेशानी के काम करती है, लेकिन कुछ को हल्के साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं जैसे: सामान्य साइड इफेक्ट्स:

  • सिरदर्द, चेहरे पर लाली या गर्मी महसूस होना (Flushing), चक्कर आना, पेट में गड़बड़ी या अपच, नाक बंद होना, धुंधला दिखाई देना, शरीर या मांसपेशियों में हल्का दर्द

Vigore 100 tablet ke mild aur serious side effects dikhata medical infographic — headache, dizziness, chest pain, vision loss jaise prabhav
गंभीर लेकिन दुर्लभ साइड इफेक्ट्स:

  • इरेक्शन 4 घंटे से ज़्यादा समय तक रहना (Priapism)
  • अचानक सुनने या देखने की क्षमता कम होना
  • सीने में दर्द या धड़कन तेज़ होना
  • बहुत कम ब्लड प्रेशर

ऐसे किसी भी लक्षण के दिखने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

किन लोगों को Vigore 100 Tablet नहीं लेनी चाहिए

आपको यह दवा नहीं लेनी चाहिए अगर:

  • जो Nitrates (जैसे chest pain की दवा) ले रहे हों
  • जिन्हें गंभीर दिल, लीवर या किडनी की बीमारी है
  • जिनका हाल ही में हार्ट अटैक या स्ट्रोक हुआ है
  • जिनका ब्लड प्रेशर बहुत कम रहता है
  • 18 साल से कम उम्र के लड़के या महिलाएँ
  • अगर आप शराब पीते हों तो Vigore 100 टेबलेट लेने से बचें क्योंकि यह ब्लड प्रेशर को बहुत काम कर सकता है और दूसरे साइड इफेक्ट्स जैसे चक्कर या सिरदर्द को भी बढ़ा सकता है।

Vigore 100 की खुराक (Dosage)

          आयु वर्ग

        सामान्य खुराक

    सेवन का समय

        वयस्क पुरुष

          50–100 mg

      सेक्स से 1 घंटा पहले

          बुजुर्ग पुरुष

              25 mg

      डॉक्टर की सलाह से

 

  • दवा की मात्रा हमेशा डॉक्टर आपके स्वास्थ्य और उम्र के अनुसार तय करेंगे।
  • दवा को दिन में एक बार से ज़्यादा नहीं लेना चाहिए।
  • असर लगभग 30–60 मिनट में शुरू होता है और 4–5 घंटे तक रह सकता है।

Vigore 100 को लेते समय कुछ जरूरी सावधानियाँ

  • दवा को ठंडी और सूखी जगह पर रखें।
  • हमेशा डॉक्टर की सलाह से ही लें।
  • दवा लेने के बाद गाड़ी चलाने या मशीन चलाने से बचें, क्योंकि यह चक्कर या नींद ला सकती है।
  • अगर इरेक्शन 4 घंटे से ज़्यादा रहे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएँ।

निष्कर्ष 

Vigore 100 Tablet पुरुषों के लिए Erectile Dysfunction का एक भरोसेमंद इलाज है। यह शरीर में खून का बहाव बढ़ाकर लिंग में इरेक्शन लाने में मदद करती है, जिससे आपकी सेक्स लाइफ बेहतर होती है। लेकिन याद रखें कि यह कोई "सेक्स बूस्टर" या "लिंग बढ़ाने की दवा" नहीं है। इसे केवल डॉक्टर की सलाह पर, सुरक्षित मात्रा में और सही समय पर लेना चाहिए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Vigore 100 और Viagra में क्या अंतर है?

दोनों में ही Sildenafil Citrate समान मात्रा में होता है, इसलिए उनका असर लगभग एक जैसा है। फर्क सिर्फ ब्रांड नाम और कीमत का होता है। दोनों को डॉक्टर की सलाह पर ही लेना चाहिए।

क्या Vigore 100 Tablet को खाने के साथ लिया जा सकता है?

हाँ, लेकिन भारी या तैलीय भोजन के साथ लेने से इसका असर देर से शुरू हो सकता है। सबसे अच्छा तरीका है कि इसे खाली पेट या हल्के खाने के 1 घंटे बाद लिया जाए।

अगर Vigore 100 से असर नहीं हो रहा तो क्या करें?

अगर दवा का असर नहीं दिख रहा, तो खुद से खुराक बढ़ाने की गलती न करें। इसके बजाय डॉक्टर से सलाह लें। कभी-कभी शरीर को दवा के असर के लिए कुछ समय चाहिए होता है या फिर किसी अन्य कारण से ED की समस्या बनी रह सकती है।

क्या Vigore 100 Tablet सुरक्षित है?

हाँ, यह दवा सामान्यतः सुरक्षित है अगर इसे डॉक्टर की निगरानी में और सही मात्रा में लिया जाए। लेकिन दिल, लीवर या ब्लड प्रेशर से जुड़ी बीमारियों वाले लोगों को सावधानी रखनी चाहिए।

क्या Vigore 100 के कोई नेचुरल विकल्प हैं?

हाँ, कुछ लोग शिलाजीत, अश्वगंधा, केसर या जिनसेंग जैसे आयुर्वेदिक विकल्प अपनाते हैं। ये प्राकृतिक जड़ी-बूटियाँ यौन स्वास्थ्य और स्टैमिना बढ़ाने में मदद कर सकती हैं, लेकिन गंभीर ED के मामलों में डॉक्टर की दवा ही ज़रूरी होती है।