Viagra Tablet Ke Nuksan: साइड इफेक्ट्स, सही इस्तेमाल और जरूरी सावधानियाँ
Written by Dr. Srishti Rastogi
Dr. Srishti Rastogi is a medical writer and healthcare professional dedicated to high-quality patient education and public health awareness. Leveraging her clinical background, she produces deeply researched, evidence-based content for digital health platforms and medical publications. Dr. Srishti’s unique dual perspective as a clinician and communicator allows her to craft content that builds trust and credibility with readers navigating sensitive health topics.
•
November 3, 2025
Our experts continually monitor the health and wellness space, and we update our articles when new information becomes available.
संक्षेप
Viagra लिंग में खून का बहाव बढ़ाकर इरेक्शन में मदद करती है, लेकिन इसे बिना डॉक्टर की सलाह लेना खतरनाक हो सकता है। इससे सिरदर्द, चक्कर, अपच या दिल से जुड़ी समस्या जैसे साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। शराब, दिल या BP की दवाओं के साथ इसे कभी न लें और prescribed डोज़ से ज़्यादा सेवन न करें। सुरक्षित और प्रभावी परिणामों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।
बहुत-से पुरुष इरेक्शन की समस्या के लिए तुरंत Viagra (वियाग्रा) का नाम सोचते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह दवा जितनी असरदार है, उतनी ही सावधानी भी माँगती है? यह लिंग में खून का बहाव बढ़ाकर सेक्सुअल परफॉर्मेंस सुधारती है, लेकिन अगर गलत तरीके से ली जाए तो सिरदर्द, चक्कर, अपच, दिल की धड़कन बढ़ना या इरेक्शन न उतरने जैसी समस्याएँ भी पैदा कर सकती है। इस लेख में हम विस्तार से समझेंगे कि Viagra कैसे काम करती है, कब सुरक्षित है, कब नुकसान करती है, किन लोगों को नहीं लेनी चाहिए, और आपको कौन कौन सी सावधनियां लेनी चाहिए जिससे इसके नुकसान न हों।
Viagra क्या है और कैसे काम करती है?
Viagra एक prescription medicine है जो उन पुरुषों के लिए बनाई गई है जिन्हें सेक्स के समय लिंग खड़ा करने (erectile dysfunction) में परेशानी होती है। इसमें Sildenafil Citrate नाम का तत्व होता है जो शरीर में खून का बहाव बढ़ाता है[1]। जब आप यौन रूप से उत्तेजित होते हैं, तो यह दवा लिंग में खून का बहाव तेज़ करती है, जिससे इरेक्शन आसानी से हो पाता है और ज़्यादा समय तक बना रहता है। लेकिन ध्यान रखें कि Viagra इच्छा (arousal) नहीं बढ़ाती। यह तभी असर दिखाती है जब व्यक्ति पहले से मूड में हो या यौन उत्तेजना महसूस कर रहा हो [2]।
क्या Viagra सुरक्षित है?
अगर डॉक्टर की सलाह से ली जाए, तो Viagra अधिकांश पुरुषों के लिए सुरक्षित मानी जाती है। लेकिन जिन लोगों को दिल की बीमारी, हाई/लो बीपी, शुगर, या लिवर/किडनी की कोई प्रॉब्लम है तो उन्हें यह दवा गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है [3]। सुरक्षित रहने के लिए हमेशा:
- डॉक्टर से अपनी मेडिकल हिस्ट्री शेयर करें
- शराब, नाइट्रेट्स या ड्रग्स के साथ इसे न लें
- हर बार 50mg या prescribed डोज़ से शुरुआत करें [4]
Allo asks
आपने पहली बार वियाग्रा किस उम्र में ली थी?
Viagra कब नुकसान करती है?
सबसे आम गलतियाँ जिनसे Viagra नुकसान करती है [5]:
- खाली पेट या शराब के साथ लेना: इससे ब्लड प्रेशर अचानक गिरता है।
- “असर नहीं हुआ” सोचकर दूसरी गोली खा लेना: ये ओवरडोज़ दिल और नर्व्स के लिए खतरनाक है।
- दिल, BP या शुगर की दवाओं के साथ लेना: इससे दवाओं की क्रिया उलझ जाती है।
- बिना प्रिस्क्रिप्शन या नकली Viagra लेना: ऑनलाइन मिलने वाली फेक गोलियों में अज्ञात तत्व हो सकते हैं जो शरीर को अंदर से नुकसान पहुँचाते हैं।
Viagra के नुकसान (Side Effects of Viagra)
Viagra का असर जितना तेज़ होता है, उसका असर शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी उतना ही गहरा पड़ता है। यहाँ इसके कुछ प्रमुख नुकसान दिए गए हैं:
1️. सिरदर्द और चक्कर
Viagra ब्लड वेसल्स को फैलाती है जिससे ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव आता है। यही कारण है कि कई लोगों को viagra लेने के बाद सरदर्द, चक्कर आना या हल्का confusion महसूस होता है [6]। क्या करें: खूब पानी पिएं, लेट जाएँ, और अगर सिरदर्द लगातार रहे तो डॉक्टर से सलाह लें।
2. चेहरे और गले पर लालिमा (Flushing)
खून का बहाव बढ़ने से चेहरा और गर्दन लाल पड़ सकते हैं। वैसे तो यह नार्मल है लेकिन अगर जलन या गर्माहट बढ़ जाए, तो तो डोज़ ज़्यादा हो सकती है [7]। क्या करें: ठंडे पानी से चेहरा धोएँ या खुली हवा में जाएँ। अगर flushing हर बार होती है, तो डॉक्टर से पूछें। यह डोज़ ज्यादा होने की वजह से हो सकता है।
3. अपच और पेट दर्द
Viagra का असर पेट की दीवारों और एसिड बैलेंस पर भी पड़ता है, जिससे gas, acidity या पेट दर्द जैसी शिकायतें होती हैं। क्या करें:
- Viagra खाली पेट लेने से बचें; हल्का खाना खाने के बाद लें।
- मसालेदार या तैलीय भोजन से परहेज़ करें।
- अगर पेट दर्द लगातार रहता है, तो डॉक्टर एंटासिड या alternate dose सुझा सकते हैं।
अक्सर लोग सोचते हैं कि साइड इफ़ेक्ट दवा की खराबी से होते हैं, जबकि असल वजह गलत डोज़ या गलत टाइमिंग होती है। हर शरीर की क्षमता अलग होती है, इसलिए ‘one-size-fits-all’ दवा नहीं होती।
4. नाक बंद होना या सांस में परेशानी
ब्लड वेसल्स के फैलने से nasal congestion हो सकता है। कई बार यह असर इतना बढ़ जाता है कि नींद में सांस लेने में भी दिक्कत होती है। क्या करें:
- भाप लें या नाक के लिए सलाइन स्प्रे का इस्तेमाल करें।
- भरपूर नींद लें और स्मोकिंग से बचें।
- अगर सांस लेने में तकलीफ़ या सीने में जकड़न हो, तो तुरन्त डॉक्टर से संपर्क करें।
5️. दिखने या सुनने की समस्या
कुछ लोगों में Viagra लेने के बाद आंखों की रोशनी पर हल्का असर पड़ सकता है। कभी-कभी, बहुत दुर्लभ मामलों में, Viagra कान के सुनने की क्षमता पर भी असर डाल सकती है [8]। ऐसे में अचानक कान में आवाज़ कम सुनाई देना, सीटी जैसी आवाज़ आना (ringing sound), या हल्का दर्द महसूस हो सकता है। क्या करें:
- अगर Viagra लेने के बाद आंखों या कानों में कोई भी बदलाव महसूस हो, तो दवा तुरंत बंद करें।
- खुद से इलाज न करें। तुरंत किसी डॉक्टर, खासकर eye या ENT specialist को दिखाएँ।
- अगर आपको पहले से आंख या कान की कोई पुरानी समस्या है (जैसे glaucoma, कमजोर नजर, या hearing loss), तो Viagra लेने से पहले डॉक्टर को ज़रूर बताएं।
6️. दिल पर असर
Viagra दिल की धड़कन और ब्लड को प्रभावित करती है। अगर किसी को पहले से high BP, heart disease या chest pain की दवा (जैसे nitrate) चल रही हो, तो इसका असर जानलेवा हो सकता है [9]। क्या करें:
- अगर सीने में दर्द, तेज़ धड़कन या पसीना महसूस हो तो दवा तुरंत बंद करें।
- डॉक्टर से ECG और ब्लड प्रेशर की जांच कराएँ।
- कभी भी डॉक्टर की सलाह के बिना Viagra या कोई भी ED दवा न लें।
7️. Priapism (4 घंटे से ज़्यादा का इरेक्शन)
यह स्थिति तब होती है जब लिंग में बहुत ज्यादा खून फंस जाता है और बाहर नहीं निकल पाता। अगर इरेक्शन 4 घंटे से ज़्यादा बना रहे तो यह nerve damage या permanent ED तक पहुंचा सकता है [10]। क्या करें:
- ठंडा पैक लगाएँ, गहरी साँसें लें, और शांत रहें।
- लेकिन अगर 2 घंटे से ज़्यादा राहत न मिले, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। यह एक medical emergency है।
Viagra का दिमाग पर क्या असर पड़ता है?
Viagra सिर्फ शरीर पर नहीं, बल्कि आपके मन और मानसिक स्थिति पर भी असर डालती है। कई पुरुषों में इसका असर ऐसे देखा गया है:
- अस्थायी ओवरकॉन्फिडेंस या परफॉरमेंस का दबाव
- बार-बार दवा पर निर्भर रहने की आदत
- बिना गोली सेक्स करने में असुरक्षा या एंग्जायटी
- यह मानसिक निर्भरता धीरे-धीरे सेक्सुअल कॉन्फिडेंस को कम कर देती है।
अगर मैंने Viagra की ज़्यादा डोज़ ले ली है तो क्या करना चाहिए?
ओवरडोज़ की स्थिति में लक्षण हो सकते हैं:
- तेज़ धड़कन या सीने में दर्द
- आँखों से धुंधला दिखना
- बेहोशी या घबराहट
- लगातार इरेक्शन
क्या करें:
- तुरंत डॉक्टर के पास जाएं
- ज्यादा पानी पिएं (लेकिन खुद उल्टी न करें)
- शराब या कोई और दवा न लें
- डॉक्टर के आने तक आराम की स्थिति में रहें
क्या ज़्यादा उम्र के लोगों को ही Viagra का नुकसान होता है?
अक्सर लोग सोचते हैं कि Viagra का साइड इफ़ेक्ट सिर्फ ज़्यादा उम्र वाले पुरुषों को होता है लेकिन Viagra उम्र नहीं, शरीर की हालत देखती है। अगर आपके दिल की धड़कन तेज़ रहती है, ब्लड प्रेशर अनियमित है, या आप पहले से कोई और दवा ले रहे हैं (जैसे BP, शुगर या एंटी-डिप्रेशन की), तो Viagra किसी भी उम्र में जोखिम बढ़ा सकती है। यहां तक कि कई बार युवा पुरुष भी बिना डॉक्टर की सलाह के इसे ले लेते हैं, जिससे उन्हें सिर दर्द, चक्कर, ब्लड प्रेशर गिरना या अनचाहा इरेक्शन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं [10]। Viagra हमेशा हानिकारक नहीं होती, बल्कि इसका असर इस बात पर निर्भर करता है कि आपका शरीर उसे झेलने के लिए तैयार है या नहीं।
क्या मेरे partner को भी साइड इफेक्ट्स होंगे अगर मैंने Viagra ली है?
नहीं, Viagra का असर सिर्फ उसी व्यक्ति पर होता है जिसने दवा ली है। यह सेक्स के दौरान पार्टनर के शरीर में नहीं जाती। अगर आपके पार्टनर को जलन, दर्द या एलर्जी महसूस हो, तो कारण कोई और हो सकता है, जैसे लुब्रिकेंट, कंडोम या किसी तरह की स्किन सेंसिटिविटी। सुरक्षित सेक्स के लिए ऐसी स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेना सही रहेगा।
क्या Viagra हर किसी पर एक जैसा असर करती है?
नहीं, Viagra हर व्यक्ति पर अलग असर करती है। किसी को इसका असर 20-30 मिनट में दिखने लगता है, जबकि किसी को 1 घंटे तक भी लग सकता है। यह कई बातों पर निर्भर करता है, जैसे आपकी उम्र, शरीर की मेटाबॉलिज़्म स्पीड, तनाव या anxiety का स्तर, और खाना कब खाया गया। अगर आपने भारी खाना या शराब ली है तो असर देर से होता है।
क्या Viagra की आदत लग सकती है?
शारीरिक रूप से नहीं, लेकिन मानसिक रूप से आदत पड़ सकती है। बहुत से पुरुष बार-बार इसका इस्तेमाल करने लगते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि बिना गोली के वो sex नहीं कर पाएंगे। इससे आत्मविश्वास कम होता है और दिमाग दवा पर निर्भर हो जाता है [10]। इसलिए कोशिश करें कि इसे आदत न बनाएं। नियमित व्यायाम करें, तनाव कम करें, और partner के साथ खुलकर बात करें। इससे सेक्स लाइफ नैचुरली बेहतर होगी।
Viagra लेने के बाद कैसा महसूस होता है?
कई लोग हल्की गर्माहट, चेहरे पर लालिमा, और आत्मविश्वास महसूस करते हैं। लेकिन कुछ को घबराहट, सिरदर्द या बेचैनी भी हो सकती है। हर शरीर का reaction अलग होता है।
मैं क्या करूं जिससे Viagra के नुकसान न हों?
- डॉक्टर से सलाह लेकर ही शुरू करें
- बताई गई डोज़ (prescribed dose) से ज़्यादा कभी न लें
- शराब, ड्रग्स या अन्य दवा के साथ न मिलाएँ
- नकली गोलियों से बचें
- अपनी सेहत की नियमित जांच करवाते रहें
निष्कर्ष
Viagra एक प्रभावी लेकिन शक्तिशाली दवा है, जिसे केवल डॉक्टर की सलाह और सही डोज़ में ही लेना चाहिए। यह इरेक्टाइल डिसफंक्शन के इलाज में मदद करती है, परंतु गलत तरीके से लेने पर इसके गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं। यदि आपको पहले से कोई दिल की बीमारी, बीपी या शुगर से जुड़ी समस्या है, तो इसे शुरू करने से पहले पूरे हेल्थ की जांच ज़रूरी है।
डिस्क्लेमर
निम्नलिखित लेख विभिन्न विषयों पर सामान्य जानकारी प्रदान करता है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि प्रस्तुत की गई जानकारी किसी विशिष्ट क्षेत्र में पेशेवर सलाह के रूप में नहीं है। यह लेख केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। इस लेख को किसी भी उत्पाद, सेवा या जानकारी के समर्थन, सिफारिश या गारंटी के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। पाठक इस ब्लॉग में दी गई जानकारी के आधार पर लिए गए निर्णयों और कार्यों के लिए पूरी तरह स्वयं जिम्मेदार हैं। लेख में दी गई किसी भी जानकारी या सुझाव को लागू या कार्यान्वित करते समय व्यक्तिगत निर्णय, आलोचनात्मक सोच और व्यक्तिगत जिम्मेदारी का प्रयोग करना आवश्यक है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
सैक्स पावर कैप्सूल के क्या दुष्प्रभाव हैं?
गलत डोज़ या नकली कैप्सूल लेने से सिरदर्द, चक्कर, ब्लड प्रेशर गिरना या हार्मोनल असंतुलन हो सकता है। हमेशा डॉक्टर से सलाह लेकर ही लें।
कौन वियाग्रा नहीं ले सकता है?
जिन्हें दिल की बीमारी, हाई या लो ब्लड प्रेशर, शुगर, या लिवर/किडनी की समस्या है, उन्हें वियाग्रा से बचना चाहिए।
पुरुषों के लिए सबसे अच्छा वियाग्रा कौन सा है?
सही वियाग्रा वही है जो डॉक्टर आपकी सेहत और जरूरत के अनुसार लिखे। हर व्यक्ति की बॉडी और दवा की प्रतिक्रिया अलग होती है।
खाली पेट वियाग्रा लेने से क्या होता है?
खाली पेट लेने पर इसका असर तेज़ शुरू हो सकता है, लेकिन इससे ब्लड प्रेशर अचानक गिर सकता है। हल्का खाना खाने के बाद लेना बेहतर रहता है।
1 वियाग्रा की कीमत कितनी होती है?
भारत में वियाग्रा टैबलेट की कीमत ब्रांड और डोज़ के अनुसार लगभग ₹100 से ₹600 प्रति टैबलेट तक होती है।
Sources
- 1.
About sildenafil (Viagra)
- 2.
Sildenafil
- 3.
Sildenafil (marketed as Viagra and Revatio) Information
- 4.
How and when to take sildenafil
- 5.
Side-effect profile of sildenafil citrate (Viagra) in clinical practice
- 6.
The clinical safety of viagra
- 7.
Evaluation of side effects of sildenafil in group of young healthy volunteers
- 8.
Visual Side Effects Linked to Sildenafil Consumption: An Update
- 9.
SILDENAFIL (VIAGRA) AND THE HEART
- 10.
Use of Sildenafil in young adults: a growing health problem