मर्दाना कमजोरी का इलाज: कारण, लक्षण और सही उपाय
Written by Dr. Anvi Dogra
Dr. Anvi Dogra is a medical writer and healthcare professional with a doctoral background in clinical sciences. She leverages her medical training to produce deeply researched, people first content across the wellness industries. With a "360-degree" understanding of the healthcare industry, Dr. Anvi focuses on bridge-building between clinical data and patient wellness. Known for her ability to make complex medical topics accessible and engaging, Dr. Anvi ensures that all health information is grounded in clinical evidence.
•
September 6, 2025
Our experts continually monitor the health and wellness space, and we update our articles when new information becomes available.
Quick Read
अगर आप मर्दाना कमजोरी का इलाज ढूंढ रहे हैं, तो यह समझना ज़रूरी है कि इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे तनाव, गलत खान-पान, नींद की कमी, हार्मोनल असंतुलन या डायबिटीज़ जैसी बीमारियाँ। घरेलू और आयुर्वेदिक उपायों में लहसुन, शहद, आंवला, प्याज, गोखरू, सफेद मूसली और अश्वगंधा का ज़िक्र किया जाता है, वहीं डॉक्टर जरूरत पड़ने पर सिल्डेनाफिल जैसी एलोपैथिक दवाएँ भी लिख सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें, हर व्यक्ति की स्थिति अलग होती है और हर इलाज सब पर काम नहीं करता। सबसे सुरक्षित तरीका यही है कि आप डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएँ, फिर उनकी सलाह के अनुसार ही घरेलू उपाय, आयुर्वेद या दवाओं को अपनाएँ। सही डाइट, तनाव कम करना और जीवनशैली में बदलाव भी इलाज का हिस्सा हैं। निष्कर्ष यही है कि मर्दाना कमजोरी को छुपाने के बजाय समय पर डॉक्टर से मिलकर सही इलाज लेना ही सबसे असरदार और सुरक्षित उपाय है।
मर्दाना कमजोरी पुरुषों में एक आम समस्या है, जो सेक्स की क्षमता, आत्मविश्वास और रीलैशन्शिप पर असर डाल सकती है। यह समस्या उम्र, तनाव,अन्हेल्थी लाइफस्टाइल या हार्मोनल बदलावों के कारण हो सकती है। कई लोग इस समस्या का इलाज घरेलू नुस्खों या बाजार की दवाओं से खुद करने की कोशिश करते हैं, लेकिन यह तरीका गलत और खतरनाक हो सकता है। मर्दाना कमजोरी का सही इलाज हमेशा डॉक्टर की सलाह और देखरेख में ही किया जाना चाहिए। इस आर्टिकल में हम जानेंगे मर्दाना कमजोरी के लक्षण, इसके कारण, और क्यों इलाज हमेशा डॉक्टर की देखरेख में करना ज़रूरी है।
Allo asks
आप मर्दाना कमजोरी के इलाज के लिए किस पर ज़्यादा भरोसा करते हैं?
मर्दाना कमजोरी क्या है
जब पुरुष अपनी यौन ताकत, बच्चा पैदा करने की क्षमता या सेक्स करते समय संतुष्टि देने की शक्ति में कमी महसूस करता है, तो इसे मर्दाना कमजोरी कहा जाता है। इसमें लिंग का ठीक से खड़ा न होना, जल्दी स्पर्म निकल जाना, स्पर्म की कमी या ज़्यादा तनाव जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। असली वजह समझने के लिए डॉक्टर से जांच करवाना सबसे ज़रूरी और सुरक्षित कदम है।
मर्दाना कमजोरी के लक्षण
मर्दाना कमजोरी के सामान्य लक्षण हैं:
- इरेक्शन में कमी: जब पुरुष को यौन संबंध के दौरान लिंग खड़ा होने में दिक़्क़त आती है या इरेक्शन लंबे समय तक नहीं टिकता, तो यह मर्दाना कमजोरी का एक प्रमुख संकेत हो सकता है।
- जल्दी स्पर्म निकलना: यदि यौन संबंध की शुरुआत के तुरंत बाद ही स्पर्म निकल जाता है,तो इसे भी मर्दाना कमजोरी का लक्षण माना जाता है।
- यौन इच्छा में कमी: सेक्स करने की इच्छा धीरे-धीरे कम होना या बिल्कुल न होना भी एक आम लक्षण है। इसके पीछे शारीरिक और मानसिक दोनों कारण हो सकते हैं।
- आत्मविश्वास की कमी: इन समस्याओं की वजह से पुरुष अक्सर खुद को असुरक्षित या कमजोर महसूस करते हैं। धीरे-धीरे आत्मविश्वास कम होने लगता है।
- सेक्स के दौरान घबराहट: कई पुरुष सेक्स करते समय घबराहट, बेचैनी या प्रदर्शन को लेकर डर महसूस करते हैं। यह मानसिक दबाव मर्दाना कमजोरी को और बढ़ा सकता है।
इन लक्षणों को नज़रअंदाज़ करना खतरनाक हो सकता है। अगर आपको इनमें से कोई भी समस्या है, तो डॉक्टर से मिलकर कारण और इलाज जानना ज़रूरी है।
मर्दाना कमजोरी के लिए आयुर्वेदिक उपाय
आयुर्वेद में कुछ ऐसी खास जड़ी-बूटियाँ हैं जो मर्दाना कमजोरी को दूर करने और ताकत बढ़ाने में मदद करती हैं। इन्हें इस्तेमाल करने से पहले हमेशा किसी डॉक्टर या आयुर्वेदिक विशेषज्ञ की सलाह लेना ज़रूरी है।
- अश्वगंधा (Withania somnifera): अश्वगंधा को " इंडियन जिनसेंग" भी कहा जाता है। यह ताकत, स्टैमिना और यौन क्षमता बढ़ाने के लिए जानी जाती है। यह तनाव कम करती है, नींद सुधारती है और टेस्टोस्टेरोन लेवल को संतुलित रखकर इरेक्शन को मजबूत बनाने में मदद करती है। [1]
- शतावरी (Asparagus racemosus): शतावरी को आमतौर पर महिलाओं की सेहत के लिए जाना जाता है, लेकिन यह पुरुषों के लिए भी लाभकारी है। यह एक नेचुरल कामोत्तेजक ( सेक्स की इच्छा बढ़ाने वाले तत्व) की तरह काम करती है,स्पर्म की क्वालिटी बढ़ाती है और ऊर्जा व यौन शक्ति को मजबूत बनाती है। [2]
- कपिकच्छु / कौंच बीज (Mucuna Pruriens): कपिकच्छु पुरुष फर्टिलिटी के लिए बेहद असरदार मानी जाती है। यह टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाती है, स्पर्म की क्वालिटी और क्वानटिटी सुधारती है और थकान व तनाव कम करती है। [3]
- सफेद मुसली (Chlorophytum borivilianum): सफेद मुसली को अक्सर "नेचुरल वियाग्रा" कहा जाता है। यह स्पर्म की मात्रा बढ़ाती है, सेक्स की इच्छा को मजबूत करती है और शरीर को ऊर्जा देती है। [4]
मर्दाना कमजोरी के लिए घरेलू उपाय
मर्दाना कमजोरी को सुधारने के लिए कुछ लोग घरेलू उपाय अपनाते हैं, लेकिन इनका असर हर व्यक्ति पर अलग हो सकता है। हमेशा डॉक्टर की सलाह लेना सबसे सुरक्षित तरीका है।
- लहसुन: लहसुन को नेचुरल एंटीबायोटिक और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने वाला माना जाता है। यह यौन शक्ति और सहनशक्ति को सपोर्ट कर सकता है। [5]
- शहद: शहद में एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स होते हैं जो शरीर को ऊर्जा देते हैं और स्टैमिना बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। [6]
- आंवला: आंवला विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा सोर्स है। यह ब्लड फ्लो को बेहतर कर सकता है और शरीर की इम्यूनिटी व स्टैमिना को सपोर्ट करता है। [7]
लेकिन घरेलू उपाय किसी तरह का इलाज नहीं हैं। इनका असर सीमित होता है और सही उपचार के लिए डॉक्टर की सलाह ज़रूरी है।
मर्दाना कमजोरी के लिए होमीयोपैथिक इलाज
कुछ लोग मर्दाना कमजोरी (इरेक्टाइल डिसफंक्शन) में होम्योपैथिक या हर्बल दवाओं का भी इस्तेमाल करते हैं। ये दवाएँ मुख्य रूप से खून के बहाव को बेहतर बनाने, तनाव कम करने और बेहतर इरेक्शन सपोर्ट करने के लिए दी जाती हैं। ध्यान रहे, ये किसी भी समस्या का पर्मानेंट इलाज नहीं हैं और हमेशा डॉक्टर की सलाह के बिना इन्हें नहीं लेना चाहिए। आमतौर पर इस्तेमाल होने वाली होमीयोपैथिक दवाएँ और हर्ब्स:
- Ginkgo Biloba (गिंगको बिलोबा): यह जड़ी-बूटी शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ाने में मदद करती है, जिससे लिंग में खून सही ढंग से पहुँचता है और इरेक्शन बेहतर होता है। [8]
- Panax Ginseng (पैनाक्स जिनसेंग / कोरियन रेड जिनसेंग): इसे "हर्बल विआग्रा" भी कहा जाता है। यह यौन इच्छा और इरेक्शन की गुणवत्ता दोनों को बढ़ाने में सहायक हो सकती है। [9]
- Lycopodium (लाइकोपोडियम): यह उन पुरुषों के लिए फायदेमंद है जिन्हें परफॉर्मेंस एंग्जायटी, कम आत्मविश्वास या यौन कमजोरी की समस्या हो। यह खून के बहाव और ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करती है। [10]
- L-Arginine (एल-आर्जिनिन): यह अमीनो एसिड शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड बनाने में मदद करता है, जो ब्लड वेसल्स को रिलैक्स कर खून के बहाव को बेहतर बनाता है। अच्छा खून से अच्छी इरेक्शन को सपोर्ट मिलता है। [11]
ये सभी होम्योपैथिक और हर्बल दवाएँ बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं लेनी चाहिए। गलत या बिना सलाह के इन्हे लेने से से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। मर्दाना कमजोरी कभी-कभी किसी गंभीर बीमारी का लक्षण भी हो सकता है, इसलिए डॉक्टर से सलाह लेना ज़रूरी है।
मर्दाना कमजोरी के लिए लाइफस्टाइल बदलाव
डॉक्टर अक्सर मर्दाना कमजोरी के इलाज के साथ कुछ लाइफस्टाइल बदलाव भी सुझाते हैं, जैसे:
- अच्छा खान पीन: बैलेन्स्ड और पौष्टिक आहार शरीर को ऊर्जा देता है और ब्लड फ्लो बेहतर करता है।
- जंक फूड, शराब और धूम्रपान से दूरी बनाना: ये आदतें नसों और हार्मोन पर बुरा असर डालती हैं और इरेक्शन की समस्या बढ़ाती हैं।
- अच्छी और पर्याप्त नींद लेना: नींद की कमी टेस्टोस्टेरोन और यौन क्षमता दोनों को कमजोर कर देती है।
- तनाव कम करना और योग-व्यायाम करना: नियमित व्यायाम और योग ब्लड सर्कुलेशन सुधारते हैं और तनाव घटाकर इरेक्शन की क्वालिटी को बेहतर बनाते हैं।
ये बदलाव भी तभी असरदार होंगे जब डॉक्टर आपकी स्थिति देखकर इन्हें अपनाने की सलाह देंगे। खुद से करने पर असर अधूरा या उल्टा भी हो सकता है।
मर्दाना कमजोरी के लिए एलोपैथिक इलाज
मर्दाना कमजोरी के इलाज के लिए सबसे पहला कदम है डॉक्टर के पास जाना। मर्दाना कमजोरी में डॉक्टर आपकी स्तिथि को देखकर आपको दवाएँ दे सकते हैं या जरूरत पड़ने पर हार्मोन थेरेपी और काउंसलिंग सुझा सकते हैं। ये दवाएँ लिंग की ब्लड वेससेल्स में ब्लड फ्लो बढ़ाती हैं जिस से इरेक्शन बेहतर हो सकता है। डॉक्टर की सुझाई हुई कुछ मुख्य दवाएँ: [12]
- सिल्डेनाफिल (Sildenafil): लिंग में ब्लड फ्लो बढ़ाकर इरेक्शन को बेहतर बनाती है। असर 4 से 5 घंटे तक रहता है।
- टाडालाफिल (Tadalafil): लिंग में ब्लड फ्लो बढ़ाकर इरेक्शन में मदद करता है। असर 24 से 36 घंटे तक रहता है।
- अवानाफ़िल (Avanafil): जल्दी असर करती है और ब्लड फ्लो बढ़ाती है।
- वार्डेनाफिल (Vardenafil): ब्लड फ्लो बढ़ाकर इरेक्शन में मदद करती है।
लेकिन इन दवाओं के साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं, जैसे सिरदर्द, ब्लड प्रेशर की समस्या या हार्ट पर असर। इसलिए इन्हें केवल डॉक्टर की पर्ची पर ही लेना चाहिए.
निष्कर्ष
मर्दाना कमजोरी का इलाज करने का सबसे सही तरीका है कि आप पहले डॉक्टर से मिलें और जांच करवाएँ। डॉक्टर आपकी स्थिति देखकर दवाएँ, काउंसलिंग, हार्मोन थेरेपी या लाइफस्टाइल में बदलाव सुझा सकते हैं। दवाएँ लिंग में ब्लड फ्लो बढ़ाकर इरेक्शन में मदद करती हैं, लेकिन इन्हें केवल डॉक्टर की सलाह पर ही लेना चाहिए क्योंकि इनके साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। आयुर्वेद या होम्योपैथी सपोर्ट के तौर पर काम आ सकते हैं, लेकिन ये पक्का इलाज नहीं हैं। अच्छा खानपान, तनाव कम करना, पर्याप्त नींद और शराब व धूम्रपान से दूरी यौन स्वास्थ्य को लंबे समय तक बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
Disclaimer
The following blog article provides general information and insights on various topics. However, it is important to note that the information presented is not intended as professional advice in any specific field or area. The content of this blog is for general educational and informational purposes only. The content should not be interpreted as endorsement, recommendation, or guarantee of any product, service, or information mentioned. Readers are solely responsible for the decisions and actions they take based on the information provided in this blog. It is essential to exercise individual judgment, critical thinking, and personal responsibility when applying or implementing any information or suggestions discussed in the blog.
Most Asked Questions
खोई हुई मर्दाना ताकत कैसे वापस पाएं?
संतुलित आहार, रोज़ाना व्यायाम, तनाव कम करना और आयुर्वेदिक नुस्खे
मर्दाना कमजोरी की सबसे अच्छी दवा कौन सी है?
यह आपके कारण पर निर्भर करता है। आयुर्वेद में शिलाजीत, अश्वगंधा और आंवला लोकप्रिय हैं, जबकि एलोपैथी में सिल्डेनाफिल जैसी दवाएँ दी जाती हैं पर केवल डॉक्टर की सलाह से।
मर्दाना शक्ति बढ़ाने के लिए सबसे सस्ता और आसान देशी नुस्खा क्या है?
लहसुन की 2–3 कली सुबह खाली पेट या शहद के साथ दूध लेना सबसे आसान और सस्ता उपाय माना जाता है।
मर्दाना ताकत के लिए सबसे अच्छा मंजन कौन सा है?
बाज़ार में कई आयुर्वेदिक मंजन मिलते हैं, जैसे गोखरू और शिलाजीत वाले मंजन, लेकिन इनकी असरकारकता व्यक्ति-व्यक्ति पर अलग होती है। बेहतर होगा डॉक्टर या आयुर्वेदिक विशेषज्ञ की सलाह लें।
मर्दाना कमजोरी के लक्षण और उपाय क्या हैं?
लक्षणों में सेक्स के दौरान कमजोरी, इरेक्शन में समस्या और थकान शामिल हैं। उपायों में हेल्दी लाइफस्टाइल, पौष्टिक खाना, आयुर्वेदिक नुस्खे और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर का इलाज शामिल है।
Sources
- 1.
Effect of standardized root extract of ashwagandha (Withania somnifera) on well‐being and sexual performance in adult males: A randomized controlled trial
- 2.
Plant profile, phytochemistry and pharmacology of Asparagus racemosus (Shatavari): A review
- 3.
Mucuna pruriens improves male fertility by its action on the hypothalamus-pituitary-gonadal axis
- 4.
Safed Musli: Herbal Viagra for Male Impotence
- 5.
Prospective, randomized, placebo-controlled, two-arm study to evaluate the efficacy of coadministration of garlic as a hydrogen sulfide donor and tadalafil in patients with erectile dysfunction not responding to tadalafil alone – A pilot study
- 6.
Mechanisms of honey on testosterone levels
- 7.
Effect of Emblica officinalis (Amla) Extract Versus Exercise on Lipid Levels in Participants With Abnormal Lipid Levels: An Open-Label Clinical Study
- 8.
Ginkgo biloba for antidepressant-induced sexual dysfunction
- 9.
Korean red ginseng effective for treatment of erectile dysfunction
- 10.
Impotence (Homeopathy)
- 11.
Long-term high-dose L-arginine supplementation in patients with vasculogenic erectile dysfunction: a multicentre, double-blind, randomized, placebo-controlled clinical trial
- 12.
Phosphodiesterase-5 (PDE5) Inhibitors In the Management of Erectile Dysfunction