Erectile Dysfunction / Kaunch Pak Uses In Hindi

कौंछ पाक: फायदे, यौन स्वास्थ्य पर असर और सावधानियां

Written by Dr. Anvi Dogra
October 4, 2025

अगर आप “कौंछ पाक के फायदे” के बारे में जानकारी ढूंढ रहे हैं, तो आप जानते हैं की अगर बात की जाए पारंपरिक आयुर्वेदिक फॉर्मुलेशनों की, तो कौंछ पाक उनमें से एक प्रमुख नाम है। इसे पुरुषों की ताकत, यौन क्षमता और प्रजनन स्वास्थ्य को सुधारने के लिए उपयोग किया जाता है। माना जाता है कि यह शरीर को पोषण, ऊर्जा और स्फूर्ति प्रदान करता है, साथ ही मन और शरीर के संतुलन को भी बनाए रखता है। इस आर्टिकल  में आप जानेंगे कि कौंछ पाक क्या है, इसे कैसे बनाया जाता है, इसके प्रमुख लाभ क्या हैं, संभावित साइड इफेक्ट्स कौन से हो सकते हैं, और इस्तेमाल से पहले किन सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए।

Allo Logo

Allo asks

क्या आपने कभी कौंछ पाक या किसी आयुर्वेदिक सप्लीमेंट का इस्तेमाल यौन स्वास्थ्य के लिए किया है?

कौंछ पाक के प्रमुख तत्व 

कौंछ पाक विभिन्न ब्रांड्स और निर्माताओं द्वारा उपलब्ध होता है, और कुछ ब्रांड्स अपनी सुविधा के अनुसार सामग्री में छोटे-मोटे बदलाव कर सकते हैं। फिर भी, इसका मूल फॉर्मूला लगभग समान ही रहता है। मुख्य तत्व : कौंछ बीज (Mucuna pruriens) सहायक औषधियाँ:

  • सफेद मुसली (Safed Musli): यौन शक्ति और स्टैमिना बढ़ाने में मदद करता है।
  • गो दुग्ध (Cow’s Milk) और गो घृत (Cow’s Ghee): शरीर को पोषण, ताकत और रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करते हैं।
  • वंशलोचन (Bamboo Silica): हड्डियों की मजबूती और पाचन सुधार के लिए उपयोगी माना जाता है।
  • जटामांसी, अश्वगंधा, जीवंती: तनाव मानसिक स्वास्थ्य को सहारा देने के लिए मन जाता है।
  • सोंठ, पिप्पली, दालचीनी, इलायची, तेजपत्ता, जायफल, जावित्री, लौंग: पाचन में मदद करते हैं और पोषक तत्वों के गुण को बढ़ाते हैं।
  • अकरकरा, अजवाइन, समुद्र शोषा (Rock salt): पाचन सुधारते हैं और वात-कफ संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं।
  • केसर, शहद: प्राकृतिक ऊर्जा बढ़ाते हैं और सेक्स की इच्छा (aphrodisiac effect) को सपोर्ट करते हैं।

ध्यान दें कि इन सभी तत्वों  का असर हर व्यक्ति में अलग हो सकता है। कुछ लोगों में कोई प्रतिक्रिया या एलर्जी हो सकती है, इसलिए कौंछ पाक का उपयोग शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना हमेशा महत्वपूर्ण है। 

कौंछ पाक कैसे बनाया जाता है?

कौंछ पाक एक पारंपरिक आयुर्वेदिक हर्बल तैयारी (herbal formulation) है, जिसका मुख्य तत्व कौंछ बीज (Mucuna pruriens) होता है। इसे तैयार करने में कई सहायक औषधीय तत्व जैसे घी, चीनी, और जड़ी-बूटियाँ जैसे अश्वगंधा, जायफल, जावित्री, सोंठ, लौंग और अकरकरा मिलाई जाती हैं।

बनाने की प्रक्रिया (Preparation Process):

  1. सबसे पहले कौंछ के बीजों को अच्छी तरह साफ किया जाता है और इन्हें पानी (आमतौर पर चार गुना मात्रा) में लगभग 12 घंटे तक भिगोया या उबाला जाता है, ताकि इनके सक्रिय तत्व (phytochemicals) अच्छी तरह निकल सकें।
  2. इसके बाद इस मिश्रण को छानकर छिलके और ठोस पदार्थ हटा दिए जाते हैं।
  3. छने हुए मिश्रण में घी, चीनी और अन्य औषधीय पाउडर मिलाए जाते हैं, जिससे इसका स्वाद बेहतर हो और शरीर इसे आसानी से अवशोषित कर सके।
  4. पूरी सामग्री को धीमी आँच पर लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाया जाता है।
  5. जब यह एक समान गाढ़े पेस्ट या दानेदार रूप में आ जाए, तो इसे धूप में या नियंत्रित तापमान पर सुखाया जाता है।

इस पारंपरिक विधि से तैयार किया गया कौंछ पाक मूकुना प्रुरियन्स और अन्य जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों को बनाए रखता है, जिससे यह शरीर को मजबूती और ऊर्जा देने में सहायक माना जाता है।

कौंछ पाक के बताए गए फायदे

कौंछ पाक आयुर्वेद में पुरुषों के यौन स्वास्थ्य और ताकत बढ़ाने वाला एक प्रसिद्ध हर्बल फॉर्मूला माना जाता है। इसके नियमित सेवन से कुछ मुख्य फायदे बताए जाते हैं:

इरेक्शन और हॉर्मोनल बैलन्स 

कौंछ बीज में लगभग 5.3% L-DOPA होता है, जो सीधे डोपामाइन बढ़ाने में मदद करता है। डोपामाइन एक ऐसा हॉर्मोन है जो मस्तिष्क में काम करता है और यौन उत्तेजना और व्यवहार को प्रभावित करता है। रिसर्च में पता चला है कि डोपामाइन की कमी अक्सर इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (ED) से जुड़ी होती है। कौंछ पाक लेने से डोपामाइन स्तर बढ़ सकता है, जिससे इरेक्शन सुधारने और सेक्स ड्राइव बढ़ाने में मदद मिलती है।  [1] एक क्लीनिकल ट्रायल में डाइअबीटीज़ वाले चूहों पर पर कौंछ बीज का इक्स्ट्रैक्ट 200 mg/kg बॉडी वैट दिया गया। इन चूहों में यौन व्यवहार, सेक्स ड्राइव और स्पर्म की कवालिटी में सुधार देखा गया। साथ ही, उनके टेस्टोस्टेरोन, ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन (LH), और फॉलिकल-स्टिमुलेटिंग हार्मोन (FSH) भी सामान्य स्तर पर लौट आए। [2] 

नाइट्रिक ऑक्साइड (NO) प्रोडकशन बढ़ाना

कौंछ बीज शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। नाइट्रिक ऑक्साइड ब्लड वेससेल्स को रिलैक्स करता है, जिससे लिंग में खून का प्रवाह बेहतर होता है। यह इरेक्शन पाने और बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है। [2] 

एंटीऑक्सीडेंट सुरक्षा

कौंछ बीज में पॉलीफेनॉल और फ्लावोनॉयड जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये यौन अंगों के सेल्स और टिशू को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं, जो अक्सर इरेक्टाइल डिस्फंक्शन का कारण हो सकता है। [3]

मार्केट में कौंछ पाक कैसे मिलता है?

आजकल कौंछ पाक कई आयुर्वेदिक कंपनियों द्वारा तैयार और पैक किया जाता है। यह अलग-अलग रूप और पैकिंग में उपलब्ध होता है ताकि लोग अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकें। किसी भी ब्रांड का कौंछ पाक अपने आप लेने से पहले हमेशा डॉक्टर या आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह लेना ज़रूरी है, क्योंकि हर किसी के लिए यह सुरक्षित नहीं हो सकता और गलत इस्तेमाल से नुकसान भी हो सकता है।

कौंछ पाक के संभावित साइड इफेक्ट्स

कौंछ पाक आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों में इसके सेवन से हल्के साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।  संभावित साइड इफेक्ट्स में शामिल हैं:

  • पेट में जलन या हल्की अपच
  • सिरदर्द या चक्कर
  • दिल की धड़कन तेज होना
  • नींद में बेचैनी (अधिक मात्रा में)
  • एलर्जी 

क्यों डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है?

कौंछ पाक में कई शक्तिशाली हर्बल और प्राकृतिक तत्व शामिल होते हैं, जो शरीर पर अलग-अलग तरीके से असर कर सकते हैं। कुछ लोगों को इन तत्वों से एलर्जी, पाचन की परेशानी, नींद में बदलाव, या हृदय और रक्त से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, अलग-अलग ब्रांड्स अपनी सुविधा के अनुसार सामग्री में छोटे बदलाव कर सकते हैं, जिस के असर और संभावित साइड इफेक्ट्स अलग हो सकते हैं। पुरुषों में यौन स्वास्थ्य और इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (ED) जैसी समस्याएं तनाव, जीवनशैली, हार्मोनल बदलाव, नींद, मानसिक स्थिति और अन्य स्वास्थ्य कारणों से भी प्रभावित होती हैं। कई बार लोग आयुर्वेदिक या हर्बल मिश्रणों को “स्वाभाविक और सुरक्षित” मान लेते हैं, लेकिन यह हमेशा सही नहीं होता। इनका गलत सेवन या अधिक मात्रा नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए, कौंछ पाक या किसी भी हर्बल सप्लीमेंट का उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है, ताकि वर्तमान दवाओं के हिसाब से सुरक्षित और सही मात्रा तय की जा सके।

Most Asked Questions

कौंछ पाक खाने से क्या फायदा होता है?

कौंछ पाक शरीर को ताकत और पोषण देने के साथ-साथ यौन स्वास्थ्य को सपोर्ट करता है। इसमें मौजूद कौंछ बीज डोपामाइन और नाइट्रिक ऑक्साइड का स्तर बढ़ाकर इरेक्शन, सेक्स ड्राइव और ऊर्जा में सुधार कर सकता है।

पुरुषों के लिए कौंछ बीज के क्या फायदे हैं?

कौंछ बीज टेस्टोस्टेरोन और अन्य हॉर्मोन को संतुलित करने, शुक्राणुओं की गुणवत्ता सुधारने और यौन प्रदर्शन में मददगार माना जाता है। यह तनाव कम करने और मूड बेहतर करने में भी सहायक हो सकता है।

कौंछ का चूर्ण खाने के क्या फायदे हैं?

कौंछ चूर्ण का सेवन पाचन, ताकत, इम्युनिटी और यौन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसे दूध या घी के साथ लेने से असर और बेहतर होता है।

कौंछ बीज गर्म है या ठंडा?

कौंछ बीज को आयुर्वेद में ठंडी तासीर वाला माना जाता है। इसका प्रभाव शरीर को संतुलित करने और थकान कम करने में मदद करता है।

क्या कौंछ पाक सभी के लिए सुरक्षित है?

नहीं, यह सभी के लिए सुरक्षित नहीं है। उच्च रक्तचाप वाले लोग, पार्किंसंस की दवा (L-DOPA) लेने वाले मरीज, बच्चे, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन न करें।