धतूरा तेल लिंग पर लगाने के फायदे या नुकसान? जानिए क्या कहती है साइंस
Written by Dr. Anvi Dogra
Dr. Anvi Dogra is a medical writer and healthcare professional with a doctoral background in clinical sciences. She leverages her medical training to produce deeply researched, people first content across the wellness industries. With a "360-degree" understanding of the healthcare industry, Dr. Anvi focuses on bridge-building between clinical data and patient wellness. Known for her ability to make complex medical topics accessible and engaging, Dr. Anvi ensures that all health information is grounded in clinical evidence.
•
November 16, 2025
Our experts continually monitor the health and wellness space, and we update our articles when new information becomes available.
Quick Read
धतूरा तेल को लिंग पर लगाना बेहद खतरनाक हो सकता है। कई लोग इसे यौन शक्ति या इरेक्शन बढ़ाने का घरेलू उपाय मानते हैं, लेकिन इस दावे का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। धतूरा में मौजूद ट्रोपेन अल्कलॉइड्स जैसे एट्रोपीन और स्कोपोलामाइन शरीर में ज़हर की तरह असर कर सकते हैं, जिससे त्वचा में जलन, चक्कर, भ्रम, तेज़ धड़कन या गंभीर मामलों में बेहोशी और मृत्यु तक हो सकती है। आयुर्वेद में भी धतूरा को “उपविष” यानी सीमित मात्रा में औषधि और अधिक मात्रा में विष माना गया है। इसलिए इसे बिना शोधन प्रक्रिया और विशेषज्ञ की सलाह के इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर किसी को यौन कमजोरी या इरेक्शन की दिक्कत है, तो डॉक्टर या योग्य आयुर्वेदिक चिकित्सक से परामर्श लेकर ही सुरक्षित और प्रमाणित इलाज अपनाना चाहिए।
आपने सोशल मीडिया या कुछ घरेलू नुस्खों में यह ज़रूर सुना होगा कि “धतूरा तेल लिंग पर लगाने से यौन शक्ति बढ़ती है।” लोग दावा करते हैं कि यह शरीर में गर्मी लाता है, रक्तसंचार बढ़ाता है और इरेक्शन में सुधार करता है। लेकिन सच्चाई इससे काफी अलग है। धतूरा (Datura) एक ऐसा पौधा है जो आयुर्वेद में लंबे समय से जाना जाता है और कुछ पारंपरिक उपचारों में सीमित रूप से इस्तेमाल भी होता है। लेकिन यही पौधा अपने भीतर बहुत से ज़हरीले पदार्थ समेटे हुए है, जो ज़रा-सी गलती पर शरीर के लिए खतरनाक या यहां तक कि जानलेवा हो सकते हैं। कई लोग यह मानते हैं कि धतूरा तेल से लिंग की मालिश करने से ताकत या यौन क्षमता बढ़ती है, लेकिन इस दावे का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि धतूरा तेल को लिंग पर लगाने के बताए गए फायदे, वैज्ञानिक रूप से इसके क्या साक्ष्य हैं, और क्यों इसे बिना डॉक्टर की सलाह के उपयोग करना बेहद खतरनाक हो सकता है।
Allo asks
क्या आपको लगता है कि “धतूरा तेल” जैसे घरेलू नुस्खे बिना डॉक्टर की सलाह के इस्तेमाल करना सही है?
धतूरा के तेल के दावा किए जाने वाले फायदे
आयुर्वेद और लोक चिकित्सा में धतूरा को “उपविष वर्ग” में रखा गया है, यानी यह एक अल्प मात्रा में औषधि, अधिक मात्रा में विष होता है। फिर भी, वर्षों से गाँवों, पारंपरिक चिकित्सकों और कुछ हर्बल नुस्खों में धतूरा तेल को यौन कमजोरी, एरेकटाइल डिस्फंगक्शन, जोड़ों के दर्द, और साइटिका जैसी बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल किया जाता रहा है। लोकधारणा यह भी है कि जब इसे किसी अन्य तेल (जैसे तिल या अरंडी) के साथ मिलाया जाता है, तो इसकी गर्म तासीर लिंग में रक्त प्रवाह बढ़ाकर इरेक्शन सुधारने में मदद कर सकती है। यही वजह है कि इंटरनेट और घरेलू सलाहों में धतूरा तेल को “natural performance booster” की तरह प्रचारित किया जाने लगा है। लेकिन सवाल यह है की क्या इन दावों के पीछे कोई ठोस वैज्ञानिक आधार भी है?
- लिंग की शक्ति या शारीरिक क्षमता बढ़ाना: पुराने आयुर्वेदिक ग्रंथों में धतूरा को कभी-कभी “वीर्य बढ़ाने वाला” बताया गया है, लेकिन इसे अकेले इस्तेमाल करने की सलाह नहीं दी गई है। इसे हमेशा दूसरी जड़ी-बूटियों के साथ और पूरी तरह शुद्ध (शोधन की प्रक्रिया के बाद) रूप में ही प्रयोग करना चाहिए, वरना यह नुकसान पहुँचा सकता है।
- रक्तसंचार और इरेक्शन में सुधार: कुछ लोग मानते हैं कि धतूरा तेल से लिंग की स्थानीय मालिश करने पर गर्मी बढ़ती है और तंतु (नर्व) सक्रिय होते हैं, जिससे अस्थायी रूप से इरेक्शन बेहतर महसूस हो सकता है।
- अन्य पारंपरिक उपयोग: जोड़ों के दर्द, साइटिका, बालों के झड़ने, कान के दर्द और घाव भरने में धतूरा तेल का उपयोग वर्षों से होता रहा है। यह शरीर में सूजन कम करने और दर्द में राहत के लिए भी जाना जाता है।
धतूरा तेल के बारे में रिसर्च क्या कहती है?
आधुनिक वैज्ञानिक समीक्षाएँ और सरकारी शोध बताते हैं कि धतूरा में कुछ केमिकल प्रोडक्टस जैसे atropine, scopolamine और hyoscyamine पाए जाते हैं। ये तत्व प्रयोगशाला और पशु-अध्ययनों में कुछ औषधीय प्रभाव दिखाते हैं, जैसे [1] [2]
- Anti-inflammatory (सूजन कम करने वाले)
- Analgesic (दर्द निवारक)
- Antimicrobial (संक्रमणरोधी)
- Wound-healing (घाव भरने में सहायक)
हालाँकि, ये सभी परिणाम प्रयोगशाला या जानवरों पर किए गए परीक्षणों तक सीमित हैं। मानव शरीर पर, विशेष रूप से लिंग जैसी संवेदनशील जगह पर, इनके असर या सुरक्षा पर कोई मानक क्लिनिकल ट्रायल नहीं हैं।
धतूरा तेल को लिंग पर लगाने के जोखिम और साइड-इफेक्ट्स
धतूरा तेल का इस्तेमाल बहुत सावधानी से ही किया जाना चाहिए, क्योंकि इसमें पाए जाने वाले ट्रोपेन अल्कलॉइड्स (जैसे एट्रोपीन, स्कोपोलामाइन, हायोसायामाइन) त्वचा के ज़रिए शरीर में जा सकते हैं। क्यूंकी लिंग की त्वचा बहुत पतली और संवेदनशील होती है, इसलिए यहाँ से किसी भी पदार्थ के असर का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
त्वचा पर असर
धतूरा तेल लगाने से त्वचा पर जलन, लालपन, खुजली, फुंसियाँ या जलन जैसा दर्द हो सकता है। कुछ लोगों में यह एलर्जी या रैशेज़ की तरह दिख सकता है।
शरीर पर ज़हरीला असर
अगर तेल ज़्यादा मात्रा में या बिना किसी सलाह के लगाया जाए तो यह शरीर में ज़हर जैसा असर दिखा सकता है। इससे मुँह और गला सूखना, निगलने में कठिनाई, धुंधला दिखाई देना, आँखों की पुतलियाँ बड़ी होना, दिल की धड़कन तेज़ होना, बुखार, चक्कर, उलझन या यहाँ तक कि भ्रम और हैलुसिनेशन जैसी गंभीर समस्याएँ हो सकती हैं। बहुत ज़्यादा मात्रा में इस्तेमाल से व्यक्ति बेहोश भी हो सकता है या जान का खतरा तक हो सकता है।
फर्टिलिटी पर असर
कुछ प्रयोगशाला अध्ययनों में पाया गया है कि धतूरा (Datura metel) के कुछ तत्व शुक्राणु की संख्या कम कर सकते हैं और हार्मोनल संतुलन पर असर डाल सकते हैं। इसका मतलब है कि इसका उपयोग प्रजनन क्षमता या फर्टिलिटी पर भी नकारात्मक असर डाल सकता है।
बाज़ार में मिलने वाले तेलों की समस्या
मार्केट में बिकने वाले “धतूरा तेल” या “हर्बल सेक्स ऑयल” में ज़हर की मात्रा का कोई मानक नहीं होता। कई बार इनमें अल्कलॉइड्स की मात्रा बहुत ज़्यादा होती है, जो गंभीर विषाक्तता का कारण बन सकती है। लिंग पर कच्चा या अप्रमाणित धतूरा तेल लगाना बेहद खतरनाक है। अगर किसी आयुर्वेदिक उत्पाद में धतूरा मौजूद है, तो उसका इस्तेमाल केवल किसी योग्य और अनुभवी आयुर्वेदिक चिकित्सक की निगरानी में ही करें
क्यों चिकित्सीय इलाज ज़्यादा जरूरी है?
अगर आपको इरेक्शन की समस्या या किसी भी तरह की यौन कमजोरी महसूस हो रही है, तो इसका कारण सिर्फ “बाहरी इलाज” या किसी तेल से नहीं सुधरता। इसके पीछे कई शारीरिक और मानसिक कारण हो सकते हैं जैसे डायबिटीज़ (शुगर), हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी, हॉर्मोनल असंतुलन, तनाव, या रिलेशनशिप से जुड़ी समस्याएँ। ऐसे में बिना जाँच के कोई घरेलू तेल या “जड़ी-बूटी वाला उपाय” इस्तेमाल करना न सिर्फ बेअसर हो सकता है, बल्कि ख़तरनाक भी साबित हो सकता है। अगर आपको लगता है कि आपको एरेकटाइल डिस्फंगक्शन या कोई और यौन समस्या है, तो पहले किसी सेक्स मेडिसिन स्पेशलिस्ट, यूरोलॉजिस्ट या योग्य आयुर्वेदिक डॉक्टर से मिलें। डॉक्टर आपको कई सुरक्षित और असरदार इलाज सुझा सकते हैं जैसे:
-
- PDE5 inhibitors (जैसे सिल्डेनाफिल, टाडालाफिल आदि)
- मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग या थेरेपी
- लाइफस्टाइल में बदलाव (डाइट, एक्सरसाइज, नींद, तनाव कम करना)
निष्कर्ष
लिंग पर कच्चा या अप्रमाणित धतूरा तेल लगाना बहुत खतरनाक है। यह न केवल त्वचा को नुकसान पहुँचा सकता है, बल्कि शरीर में ज़हरीला असर डालकर गंभीर स्वास्थ्य जोखिम का कारण बन सकता है। अगर किसी औषधीय उत्पाद में धतूरा शामिल है, तो उसे केवल चिकित्सक की सलाह से और प्रमाणित स्रोत से ही इस्तेमाल करें।
Disclaimer
The following blog article provides general information and insights on various topics. However, it is important to note that the information presented is not intended as professional advice in any specific field or area. The content of this blog is for general educational and informational purposes only. The content should not be interpreted as endorsement, recommendation, or guarantee of any product, service, or information mentioned. Readers are solely responsible for the decisions and actions they take based on the information provided in this blog. It is essential to exercise individual judgment, critical thinking, and personal responsibility when applying or implementing any information or suggestions discussed in the blog.
Most Asked Questions
धतूरे के तेल से मालिश करने के क्या फायदे हैं?
लोक मान्यता में कहा जाता है कि धतूरा तेल से मालिश करने से रक्तसंचार बढ़ता है और दर्द या जकड़न में राहत मिलती है। इसे पारंपरिक रूप से जोड़ों के दर्द, साइटिका या बालों के झड़ने जैसी समस्याओं में इस्तेमाल किया जाता रहा है। लेकिन ध्यान रखें धतूरा तेल बहुत ज़हरीला होता है, और इसे लिंग पर लगाना या बिना डॉक्टर की सलाह के उपयोग करना खतरनाक हो सकता है।
क्या धतूरा तेल लिंग को टाइट या मज़बूत बनाता है?
नहीं, ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि धतूरा तेल लिंग को टाइट या मज़बूत बनाता है। यह सिर्फ एक लोक-विश्वास है। धतूरा में ज़हरीले तत्व होते हैं जो त्वचा से शरीर में जाकर गंभीर साइड इफेक्ट पैदा कर सकते हैं, जैसे जलन, चक्कर, तेज़ धड़कन या भ्रम। इसे कभी भी निजी अंगों पर नहीं लगाना चाहिए।
पुरुषों के लिए बिस्तर में लंबे समय तक चलने के लिए कौन सा तेल उपयोग किया जाता है?
कई सुरक्षित और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित तेल व उत्पाद उपलब्ध हैं जैसे अश्वगंधा तेल, मूकुना तेल या कौंच बीज तेल, जिन्हें योग्य आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह से इस्तेमाल किया जा सकता है। इन तेलों में कोई विषैले पदार्थ नहीं होते और ये शरीर को पोषण देने का काम करते हैं। साथ ही, डॉक्टर की सलाह से इलाज (जैसे PDE5 inhibitors या थेरेपी) लेना ज़्यादा सुरक्षित और असरदार विकल्प होता है।
क्या धतूरा तेल यौन शक्ति बढ़ाने में मदद करता है?
नहीं। धतूरा तेल को यौन शक्ति बढ़ाने वाला मानना एक मिथक है। वैज्ञानिक या चिकित्सकीय तौर पर इसका कोई सबूत नहीं है। उल्टा, यह त्वचा और शरीर दोनों को नुकसान पहुँचा सकता है।
अगर किसी प्रोडक्ट में धतूरा तेल शामिल है तो क्या उसका इस्तेमाल किया जा सकता है?
केवल तभी जब वह उत्पाद प्रमाणित हो, शुद्धिकरण (शोधन) प्रक्रिया से गुज़रा हो, और डॉक्टर या आयुर्वेदिक विशेषज्ञ की निगरानी में इस्तेमाल किया जाए। कच्चा या अप्रमाणित धतूरा तेल इस्तेमाल करना जानलेवा साबित हो सकता है।